5वीं हरियाणा स्टेट बैंडी चैंपियनशिप में सिरसा के खिलाड़ियों का दबदबा, जीते स्वर्ण पदक

5वीं हरियाणा स्टेट बैंडी चैंपियनशिप में सिरसा के खिलाड़ियों का दबदबा, जीते स्वर्ण पदक

 

सिरसा। गुरुग्राम के इसकेट में आयोजित 5वीं हरियाणा स्टेट बैंडी चैंपियनशिप में सिरसा के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत जिले का नाम रोशन किया है। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सिरसा सहित फतेहाबाद, हिसार, सोनीपत, गुरुग्राम और रोहतक के लगभग 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
प्रतियोगिता अंडर-10, अंडर-12, अंडर-14, अंडर-17 और सीनियर वर्ग (बालक व बालिका) में आयोजित की गई थी। सिरसा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल का परिचय देते हुए कई पदक अपने नाम किए। दुष्यंत मलिक, प्रतीक मेहरा, गुरु अमृत और ललित ने अपने-अपने वर्गों में स्वर्ण पदक हासिल किए।
समाजसेवी संदीप सिंह धिंगतानिया और इसकेट गुरुग्राम के निदेशक करण रॉय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। यह चैंपियनशिप तकनीकी निदेशक रवि ढिल्लों की देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान रोहतक से अजीत, फतेहाबाद से आदित्य शर्मा व हरीश कुमार, सिरसा से प्रदीप मलिक, गुरविंदर सिंह और बूटा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सिरसा लौटने पर बैंडी एसोसिएशन के चेयरमैन संदीप सिंह धिंगतानिया, अध्यक्ष अमर साहुवाला और महासचिव सरला ने विजेता खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों की पीठ थपथपाते हुए उन्हें 17-18 अक्टूबर को देहरादून (उत्तराखंड) के हिमन्द्रि आइस स्केटिंग रिंक में होने वाली आगामी राष्ट्रीय बैंडी चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें: Sirsa News: एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों की एसडीएम ने की समीक्षा

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us