Sirsa News: एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों की एसडीएम ने की समीक्षा

Sirsa News: एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों की एसडीएम ने की समीक्षा

ऐलनाबाद, 19 अगस्त।
एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम से संबंधित मामलों की समीक्षा के लिए बुधवार को उपमंडल स्तरीय विजिलेंस एवं मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम पारस भागोरिया ने की। बैठक में एक्ट के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा की गई।

 

एसडीएम पारस भागोरिया ने संबंधित विभागों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही पीडि़तों को सुरक्षा, कानूनी सहायता और नियमानुसार राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

यह भी पढ़ें: les signes d’un problème de jeu à ne pas ignorer

 

उन्होंने कहा कि संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई और प्रभावी निगरानी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को कानून के प्रावधानों का सख्ती से पालन करने तथा पीडि़तों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में भविष्य में ऐसे अपराधों की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाने, सामाजिक सहभागिता बढ़ाने संबंधी सुझावों पर भी चर्चा की गई।

 

यह भी पढ़ें: 5वीं हरियाणा स्टेट बैंडी चैंपियनशिप में सिरसा के खिलाड़ियों का दबदबा, जीते स्वर्ण पदक

बैठक में तहसील कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, एएसआई प्रदीप कुमार, सुरजा राम, ब्लॉक समिति चेयरमैन कविता देवी, गगनदीप पार्षद सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Setting Win and Loss Limits While Gambling: A Practical Guide for UK Players

sahabram1@gmail.com
लेखक परिचय

sahabram1@gmail.com

Weather Desk / Mausam Breaking

मौसम ब्रेकिंग की टीम देशभर के मौसम, बारिश, मानसून, IMD अपडेट, कृषि मौसम और अलर्ट से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाती है।

Follow Us