स्थानीय समसारा पब्लिक स्कूल की खिलाड़ियों ने 59वीं हरियाणा स्कूल स्टेट एथलेटिक्स 2026-27 हेतु शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल लेवल में अपना स्थान काबिज़ किया है।
ग़ौरतलब है कि 18 से 20 अगस्त 2026 तक हरियाणा राज्य स्तरीय खेल जो की ज़िला भिवानी में आयोजित हुए।
जिसमें जिला सिरसा की तरफ से हर्डल रेस (बाधा दौड़) में समसारा पब्लिक स्कूल की खिलाड़ी समरीत कौर , डिंपल रानी का जिला की ओर से चयन किया गया तथा हैमर थ्रो के लिए विद्यालय की छात्रा खिलाड़ी जैस्मीन कौर का चयन किया गया।
तीनों ही खिलाड़ियों ने भिवानी जाकर अपने कोच बलविंदर सिंह के मार्गदर्शन में अपना शानदार प्रदर्शन किया तथा समरीत कौर ने हर्डल रेस (बाधा दौड़ ) में *गोल्ड मैडल* व रिले रेस में सिल्वर मैडल जीतकर हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप का अवार्ड प्राप्त किया तथा नेशनल लेवल के लिए अपना स्थान पक्का किया।
तीनों ही खिलाड़ियों व कोच बलविंदर सिंह का विद्यालय आगमन पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों व स्कूल प्रबंधन द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। सभी विद्यार्थियों में खुशी का माहौल रहा तथा सभी ने उनके आगामी उज्जवल भविष्य की कामना की।
29 अगस्त 2026 को विश्व स्पोर्ट्स डे के मौके पर विद्यालय के उन सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने ब्लॉक स्तर , जिला स्तर, स्टेट लेवल व सीबीएसई क्लस्टर में अपनी उपलब्धि प्राप्त की है।









