डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा

झज्जर, 01 मई। लघु सचिवालय सभागार में शुक्रवार को डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में राजस्व विभाग से जुड़ी सेवाओं को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।


 बैठक में डीआरओ मनवीर सांगवान ने राजस्व संबंधी सेवाओं की विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की।


डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने निर्देश दिए कि नामांतरण, जमाबंदी, सामाजिक सुरक्षा लाभार्थी जांच सहित सभी राजस्व सेवाओं का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को सुविधाजनक व पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना शासन- प्रशासन की प्राथमिकता है, इन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

बैठक में फील्ड स्तर पर लंबित मामलों, भूमि अभिलेखों के डिजिटलीकरण, ई-रजिस्ट्रेशन व्यवस्था, शिकायत निवारण तंत्र तथा अन्य महत्वपूर्ण राजस्व कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई।


डीसी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व सम्बन्धी कार्यों में गति लाई जाए एवं सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाया जाए।


इस अवसर पर एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल कुमार सहित सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *