महाशिवरात्रि के पर्व पर ये शुभ योग खोलेंगे आपकी बंद किस्मत के द्वार, बरसेगा पैसा ही पैसा

 
महाशिवरात्रि के पर्व पर ये शुभ योग खोलेंगे आपकी बंद किस्मत के द्वार, बरसेगा पैसा ही पैसा 

महाशिवरात्रि का पर्व आज यानि शुक्रवार को 8 मार्च को हैं। मंदिरों में शिव रात्रि पर्व को लेकर पूजा पाठ किया जा रहा है। इस दिन पांच शुभ योगों का निर्माण हो रहा है, महाशिव रात्रि के दिन किए गए कुछ उपाय, बेहद कारगार सिद्ध होंगे। इससे  धन प्राप्ति के लिए महाशिवरात्रि के दिन आप भी ये उपाय कर सकते हैं। बता दें कि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है

आपको बता दें कि पौराणिक कथाओं के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था. इस दिन व्रत रखने के साथ विधिविधान से पूजा करना शुभ फलदायी होता है। 

महाशिवरात्रि के खास मौके पर इस बार इस कई शुभ योगो का निर्माण हो रहा है, ऐसे में इन शुभ योगों में किए गए उपाय ज्यादा कारगार सिद्ध होते हैं। महाशिवरात्रि के दिन शिव योग, सिद्ध योग, गजकेसरी योग, धन योग और सर्वार्थ सिद्धि जैसे शुभ योग बन रहे हैं, इससे इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। 

ज्योतिषचार्य पंडित नीरज शर्मा ने बताया कि इन शुभ योगों में कुछ विशेष उपायों के बारे में बताया गया है. इन उपायों को करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और कुंडली में ग्रह-नक्षत्र की स्थिति मजबूत होती है। 

इस महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर जाएं और विधिविधान के साथ पूजा-अर्चना करने और घी का दीपक जलाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। कुबेर देव ने अपने पिछले जन्म में रात्रि के समय ही शिवलिंग के पास जाकर रोशनी की थी इसलिए ही वे देवताओं के कोषाध्यक्ष बनाए गए थे।  इस उपाय को करने से व्यक्ति को धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलती है। 

इसी के साथ ही ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक महाशिवरात्रि का दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन बेल के पेड़ के नीचे खड़े होकर खीर और गाय का घी दान करना बहुत उत्तम माना गया है,  ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव के साथ महालक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होता है। 

आपको बता दें कि महाशिवरात्रि का दिन पापों से मुक्ति पाने के लिए बहुत ही खास माना गया है। गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को धन और अनाज का दान करना बहुत लाभकारी माना गया है. शास्त्रों के अनुसार इस दिन दान दक्षिणा करने से पापों से मुक्ति मिलती है और भगवान शिव की कृपा से व्यक्ति जन्म मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है। 

इसी के साथ ही महाशिवरात्रि की रात घर पर एक छोटा सा शिवलिंग बनाएं और विधिविधान के साथ अभिषेक करें। सच्चे मन से शिव अराधना करने के बाद 108 बार ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करें,  इससे दुख दरिद्रता दूर होती है और करियर में उन्नति के शुभ संयोग बनते हैं। भगवान शिव की कृपा से नौकरी और जॉब में चल रही समस्याओं से मुक्ति मिलती है। 

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को तिल और जौं अर्पित करें, इसी के साथ ही 21 बेल पत्र पर ओम नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर स्थापित करें। इसके बाद नंदी को हरी चारा खिलाएं, ऐसा करने से व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि मिलती है। इस उपाय को करने से पाप और परेशानियों का अत होता है और सुख में वृद्धि होती है।