Mansi Sonawane: MBBS की पढ़ाई छोड़, करी UPSC क्लियर फिर दिखाया अपना जलवा, जानें मानसी सोनवणे की स्टोरी

 
Mansi Sonawane: MBBS की पढ़ाई छोड़, करी UPSC क्लियर फिर दिखाया अपना जलवा, जानें मानसी सोनवणे की स्टोरी

Mansi Sonawane: अपने सपनों को पूरा करने के लिए हर कोई संघर्ष करता है, लेकिन जो अपने माता-पिता के अधूरे सपनों को पूरा करते हैं उनकी सफलता और भी खास हो जाती है। हम आपको ऐसे ही एक अफसर की कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए एमबीबीएस की पढ़ाई छोड़ दी।

Mansi Sonawane

ये अधिकारी हैं मानसी सोनावणे, जो महाराष्ट्र के औरंगाबाद की रहने वाली हैं। मानसी ने अपनी स्कूली पढ़ाई नासिक से पूरी की है, जबकि उन्होंने औरंगाबाद के गवर्नमेंट कॉलेज से आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है।

Mansi Sonawane

मानसी के पिता एक अकाउंटेंट हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वह खुद सिविल सर्विसेज में जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. मानसी ने 12वीं के बाद मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट पास कर ली थी और एमबीबीएस में दाखिला ले रही थी। लेकिन अपने पिता के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने एमबीबीएस छोड़कर आर्ट्स में एडमिशन लिया और सिविल सर्विसेज की तैयारी करने लगीं।

Mansi Sonawane

ग्रेजुएशन के तुरंत बाद, वह यूपीएससी परीक्षा में शामिल हुईं। वह मीडिया इंटरव्यू में बताती हैं कि, पहले साल उन्होंने परीक्षा को समझने के लिए पेपर दिया था। दूसरे प्रयास में वह सफल नहीं हो सकीं क्योंकि उनसे कुछ गलतियां हो गईं. अपनी गलतियों से सीखते हुए उन्होंने तीसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर ली.

Mansi Sonawane

उन्होंने यूपीएससी 2021 परीक्षा में 627वीं रैंक हासिल की। उन्हें भारतीय रक्षा लेखा सेवा में रक्षा लेखाकार के रूप में चुना गया था। मानसी की कहानी हमें सिखाती है कि लक्ष्य हासिल करने के लिए जोखिम लेने से पीछे नहीं हटना चाहिए और असफलता के बाद भी हार नहीं माननी चाहिए, बल्कि प्रयास करते रहना चाहिए, एक दिन हमें सफलता जरूर मिलेगी।