जया किशोरी एक कथा करने का करती है इतना चार्ज, इनकी कुल सम्पति जान उड़ जाएंगे आपके होश

 
जया किशोरी एक कथा करने का करती है इतना चार्ज, इनकी कुल सम्पति जान उड़ जाएंगे आपके होश

Jaya Kishori: अपने भजनों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली मशहूर कथाकार जया किशोरी आजकल अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। जया किशोरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। देश भर के लाखों लोग आज उनके द्वारा सुनाई गई मोटिवेशनल स्पीच और श्रीमदभागवदगीता पाठ सुनते हैं, जो उनका मार्गदर्शन करते हैं। देशभर में उनके लाखों प्रशंसक हैं। 

ऐसे में उनके प्रशंसक उनकी लाइफ स्टाइल, उनके खान-पान, फैशन स्टाइल और उनकी आमदनी के बारे में जानने के लिए बहुत उत्सुक रहते है। आज हम आपको उनके बारे में आपको पूरी डिटेल में बताएंगे। 

इन सोर्स से कमाती है किशोरी

जैसा की आप सभी को पता ही हैं कि  किशोरी  एक कथावाचक हैं। वे देशभर में श्रीमदभागवदगीता का पाठ करती रहती हैं। जिसके बदले में उनकी मोटी कमाई भी होती है। इसके अलावा वह एक मोटिवेशन स्पीकर भी है जिससे माध्यम से भी उनकी अच्छी कमाई होती है।

वे भजन गायिका भी है और उनके कई वीडियोज भी रिलीज हो चुके है, जिनको आप यूटयूब पर देख सकते हैं। इन सब के अलावा उन्हें कई बड़े समारोहों में भी बुलाया जाता है, जहां पर उन्हें प्रदर्शन करने के लिए अच्छा भुगतान किया जाता है। 

पाठ से मिलते है इतने पैसे 

आपको जया किशोरी की कमाई के बारे में बताए तो ये नानी बाई का मायरा और श्रीमदभागवत गीता पाठ का प्रवचन भी करती हैं। जिसका यह करीब 9 लाख 50 हजार रूपये की फीस लेती है। बताय आजाता हैं कि ये आधी फीस कथा से पहले और आधी बाद में लेती हैं।

अगर इस तरह इनके साल की कमाई के बारे में जाना जाए तो यह साल में लगभग 2 करोड़  रूपये तक कमाई कर लेती है। इस आमदनी का कुछ हिस्सा वे जयपुर के नारायण सेवा संस्थान में दान भी करती हैं। वहां पर दिव्यांगों के लिए आर्टिफिशियल हाथ-पैरों का निर्माण किया जाता है। 

28 वर्ष की है जया

जया किशोरी ने जिंदगी में प्यार और शादी के बारे में अपनी स्पष्ट राय रखी हैं। जय कहती हैं कि 'मेरा पहला प्यार भगवान श्री कृष्ण हैं, बाकी सब मोहमाया है। जया कहती हैं कि वे अभी 28 वर्ष की हैं। जब वह शादी करेंगी और जब ऐसा होगा तो सबको पता चल जाएगा।