इस देश मे भारत का 1 रुपया है 500 रुपये के बराबर, जाने किन- किन देशों मे भारतीय मुद्रा है मजबूत?

 
इस देश मे भारत का 1 रुपया है 500 रुपये के बराबर, जाने किन- किन देशों मे भारतीय मुद्रा है मजबूत?

एक ऐसा देश भी है जहां भारतीय रुपए की कीमत इतनी ज्यादा है कि शायद आप विश्वास ना कर पाएं. ये बहुत खूबसूरत और प्राचीन देश है, जिसका ऐतिहासिक महत्व भी खूब है. भारत के इस देश से बहुत पुराने रिश्ते रहे हैं. ये देश दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक देशों में से एक  है लेकिन कुछ प्रतिबंधों के कारण इसकी हालत खराब चल रही है. इस देश में भारत का 01 रुपया कम से कम 500 रुपए के बराबर है। 

 ये देश ईरान है, जहां कि आधिकारिक मुद्रा रियाल ए ईरान है, जिसे अंग्रेजी में ईरानियन रियाल कहा जाता है. इसकी कीमत गिरने का कारण अमेरिका ने इस देश पर कई तरह के आर्थिक प्रतिबंध कई सालों से लगाए हुए हैं. जिसके चलते ये दुनिया को अपना तेल भी नहीं बेच पा रहा। 

भारत का एक रुपया 507.22 ईरानियन रियाल के बराबर है. इसका मतलब ये हुआ कि अगर कोई भारतीय 10000 रुपया लेकर ईरान चला जाए तो वह लग्जरी तरीके से वहां ठहर सकता है और घूम सकता है। 

इसी तरह इंडोनेशिया में भारत के 01 रुपए की कीमत 190 रुपए के बराबर है. वियतनाम में ये कीमत 300 रुपए के आसपास है. ये सभी खूबसूरत देश हैं।