Holi 2024: इस साल कब है होली ? जाने होलिका दहन का शुभ मुहर्त और इसका इतिहास

 
Holi 2024: इस साल कब है होली ? जाने होलिका दहन का शुभ मुहर्त और इसका इतिहास 

Holi 2024: इस साल होलिका दहन 24 मार्च रविवार को होगा। रंगोत्सव 25 मार्च को मनाया जाएगा। होलिका दहन वाले दिन इस बार रात 10:28 बजे तक भद्रा का योग रहेगा। भद्रा योग में होलिका दहन नहीं करनी चाहिए,  इसलिए भद्रा काल समाप्त होने के बाद ही करना चाहिए, इस बार होलिका दहन रात 10:28 के बाद किया जाएगा।

होली 2024: तारीख और समय

होली 2024 तिथि: सोमवार, 25 मार्च 2024

होलिका दहन 2024 तिथि: रविवार, 24 मार्च 2024

होलिका दहन 2024 मुहूर्त: 24 मार्च को शाम 7:19 बजे से रात 9:38 बजे तक

होली 2024 पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 24 मार्च को सुबह 12:24 बजे

होली 2024 पूर्णिमा तिथि समाप्त: 25 मार्च को दोपहर 02:59 बजे

होलिका दहन पूजा विधि

होलिका दहन के लिए रंगभरी एकादशी के दिन स्थान निर्धारित कर लकड़ियां रख दी जाती हैं। इस दिन से लोग घरों में गुलरियां बनाते हैं। होलिका दहन की पूजा में गोबर की गुलरियां, फूलमाला, कलावा, तिलक, गुजिया अर्पित की जाती है। उस स्थान पर जल अर्पित कर तिलक लगाया जाता है और फिर सभी पूजा की चीजें अर्पित करके कलावा बांधकर सात बार परिक्रमा की जाती है। इसके बाद शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाता है।

इतिहास और महत्व

मान्यताओं के अनुसार होलिका राजा हिरण्यकश्यप की राक्षसी बहन थी। हिरण्यकश्यप का बेटा प्रह्लाद भगवान विष्णु का भक्त था, जो हिरण्यकश्यप को बिल्कुल पसंद नहीं था, इसलिए उसने उसे मारने के लिए होलिका की गोद में बिठा दिया, लेकिन भगवान की कृपा से होलिका जिसे आग में न जलने का वरदान था, वो आग में जल गई और प्रह्लाद बच गया। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होली वसंत के आगमन का प्रतीक है, जो सर्दियों की नीरसता पर रंगों की विजय का प्रतीक है।

होलिका दहन के दिन क्या करें और क्या नहीं?

होलिका दहन के दिन किसी को धन उधार न दें, क्योंकि ये शुभ नहीं माना जाता है। 

होलिका दहन की पूजा करते समय पीले या सफेद रंग के कपड़े न पहनें। 

महिलाएं होलिका दहन की शाम या पूजा करते समय अपने बालों को खुला न छोड़ें। 

इस दिन नकारात्मक शक्तियां प्रबल होती हैं। ऐसे में होलिका दहन की रात को सड़क पर पड़ी किसी भी वस्तु को न छुएं। 

नवविवाहित महिलाएं होलिका दहन की अग्नि को जलते हुए न देखें। 

होलिका दहन के समय अपने अंदर की बुराइयों को जलाने की प्रभु से प्रार्थना करनी चाहिए। 

होलिका जलाने से पहले होलिका पूजा का बहुत महत्व है।  

इस दिन सही मुहूर्त पर पूजा करनी चाहिए। 

इस दिन घी का दीपक जलाकर अपने घर की उत्तर दिशा में रखें। ऐसा करने से आपके घर में शांति और समृद्धि आती है।