Chenab Railway Bridge: दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज पर जल्द दौड़ेगी ट्रेनें, सफल ट्रायल का वीडियो Viral

Chenab Railway Bridge: जम्मू- कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब रेल ब्रिज लगभग बनकर तैयार हो चुका है। इस रेल ब्रिज पर जल्द ही ट्रेनें दौड़ती हुई नजर आएंगी। इसी बीच रेल मंत्री अश्विनी वैश्नव ने चिनाब रेल पुल से गुजरती हुई ट्रेन एक वीडियो शेयर किया है। 

https://x.com/i/status/1802345449950704078 

दरअसल रेलवे अधिकारियों ने रविवार को रामबन जिले के संगलदान और जम्मू कश्मीर के रियासी के बीच नवनिर्मित चिनाब रेल पुल का निरीक्षण किया। 

इसके सफल ट्रायल का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लिखा, "पहली ट्रायल ट्रेन संगलदान से रियासी तक सफलतापूर्वक चली है, इसमें चिनाब ब्रिज को पार करना भी शामिल है। यूएसबीआरएल के लिए सभी निर्माण कार्य लगभग समाप्त हो चुके हैं, केवल सुरंग संख्या एक आंशिक रूप से अधूरी है।"

बता दें कि चिनाब नदी से लगभग 359 मीटर ऊपर बना यह पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल है। इस रेल पुल के निर्माण में कुल 30,000 मीट्रिक टन स्टील का उपयोग किया गया है और इसका निर्माण 1486 करोड़ की लागत से किया गया है। यह 260 किमी प्रति घंटे तक की हवा की गति का सामना कर सकता है। 

इस ब्रिज का निर्माण उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना के तहत किया गया है। ट्रेन 7 स्टेशनों से होकर बारामूला पहुंचेगी। इसका मकसद घाटी के लोगों के आने-जाने को आसान बनाना है।

Chenab Railway Bridge, Jammu Kashmir, Viral video, Railways,World Highest Railway Bridge, Chopal tv news, Chopal tv news, india, Viral, चिनाब ब्रिज, रेल मंत्री, वायरल वीडियो, चौपाल टीवी