ईशा अंबानी के इन चीजों की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश, देखें उनका लग्जरी कलेक्शन

 
ईशा अंबानी के इन चीजों की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश, देखें उनका लग्जरी कलेक्शन 

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी को कौन नहीं जानता। पीरामल खानदान की इस बहु के पास चीजों का इतना महंगा कलेक्शन हैं, जिनके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। ईशा अंबानी रियालंस रिटेल और जियो प्लेटफॉर्म की डायरेक्टर हैं। इस लेख में जानते हैं कि मुकेश अंबानी की इस लाडली के पास कुल कितनी संपत्ति है।

ईशा अंबानी की कुल संपत्ति

मुकेश अंबानी के तीन बच्चे हैं, इनमें दो लड़के और एक लड़की है। अकाश, अनंत और ईशा। ईशा दो भाईयों के बीच इकलौती बेटी है, जो सबकी चहेती है। ईशा अंबानी 2018 में पीरामल परिवार की बहु बनी थी। ईशा अंबानी की नेटवर्थ 630 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ईशा अंबानी का नाम फोर्ब्स लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। ईशा अंबानी रियालंस रिटेल और जियो प्लेटफॉर्म की डायरेक्टर हैं।

करोड़ों मे है घर की कीमत

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के घर की कीमत 452 करोड़ रुपये है। इस घर को आनंद पीरामल के पिता ने उनकी शादी के मौके पर उन्हें दिया था, जो देखने में बेहद खुबसूरत है। यह बंगला मुंबई में है और ये पांच हजार वर्ग में बना हुआ है।

90 करोड़ का है लहंगा

ईशा अंबानी के पास 90 करोड़ का लहंगा है, जो उन्होंने अपनी शादी में पहना था। बताया जाता है कि ये लहंगा अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया था जिसकी कीमत करोड़ों में है। ईशा अंबानी ने आनंद पीरामल के साथ शादी वाले दिन इस लहंगे को पहना था, जिसको देखकर देखने वाले की आंखे फटी रह जाती है।

ईशा अंबानी के पास महंगी कारें

ईशा अंबानी के पास कारों की कोई कमी नहीं है। उनके पास एक से एक बेहतर कार कलेक्शन है। उनके कार की कीमत भी करोड़ों में हैं। ईशा के पास BMW-7 सीरीज है, जिसकी कीमत दस करोड़ रुपये है। इसके साथ ही ईशा अंबानी के पास कई और महंगी कारें जैसे बेंटले बेंटायगा और मर्सिडीज बेंज S क्लास गार्ड आदि हैं।

165 करोड़ रुपये का हार है ईशा अंबानी के पास

ईशा अंबानी की ज्वेलरी कलेक्शन के बारे में बात करें, तो ये गजब की है। इनके पास हीरे का हार है, जिसकी कीमत 165 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा भी उनके पास डायमंड के काफी हार हैं, जो काफी महंगे हैं। बताया जा रहा है कि आकाश अंबानी और श्लोका महता की प्री सगाई पार्टी में जो ज्वेलरी ईशा अंबानी ने पहनी थी उसकी कीमत 10-15 करोड़ के बीच बताई जाती है।