चमत्कार! शादी के 4 साल बाद तक नहीं हुआ था कोई बच्चा, अब महिला ने एक ही समय मे दिया 4 बच्चों को जन्म

 
महिला ने एक साथ दिया 4 बच्चों को जन्म

Tonk (Rajasthan): जीवन में जब हम निराश और हताश होते हैं, और जब हम उम्मीद को त्याग देते हैं, तब कई बार ऐसी घटनाएं घटती हैं जिनसे हम पूरी तरह से चौंक जाते हैं। इसके बाद हमारी आशा ईश्वर में बढ़ती है।

एक ऐसा मामला हाल ही में हुआ है, जिसने लोगों को बिल्कुल चौंका दिया है। यह कहानी राजस्थान के टोंक जिले के वजीरपुरा गांव की है, जहां रहने वाली किरण कंवर की शादी 4 साल पहले हुई थी।

उनके घर में चार साल तक बच्चे नहीं हो रहे थे, लेकिन फिर अचानक चार साल बाद उन्होंने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया।

फिलहाल में, माता-पिता और उनके नए जन्मे गए बच्चे दोनों स्वस्थ हैं। उन्हें डॉक्टरों की निगरानी और देखभाल मिल रही है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी का स्वास्थ्य खतरे से बाहर है

जानकारी के अनुसार, किरण कुंवर ने अपने जिले के एक निजी अस्पताल में एक ही समय में चार बच्चों को जन्म दिया, जिनमें दो बेटियाँ और दो बेटे शामिल हैं। इस मामले को मेडिकल साइंस के क्षेत्र में एक बेहद रेयर केस माना जा रहा है।

चारों बच्चे स्वस्थ हैं, लेकिन चार बच्चों मे से तीन बच्चे थोड़े कमजोर हैं, जिन्हें सरकारी जननाना अस्पताल के आईसीयू वार्ड में रखा गया है। 

डॉ. शालिनी अग्रवाल ने इस मामले को एक विशेष प्रकार के रेयर केस के रूप में बताया है और उन्होंने बताया कि ऐसे केस को समझना बेहद मुश्किल होता है। 

इस खुशी की खबर के साथ ही, किरण कुंवर और उनके चार बच्चों का स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है। उनकी खुशी चार गुना बढ़ गयी है जब उन्होंने शादी के 4 साल बाद एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया।

वो और उनके परिवार के साथ-साथ पूरे वजीरपुरा गांव में खुशी भी का माहौल हैं।