Viral Video: मौत के बाद दो दिन तक गंगा में लटकाई बेटे की लाश, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
![VIRAL VIDEO](https://mysirsa.com/static/c1e/client/92932/uploaded/a7b88156801563609106726b82aa446d.jpg)
Viral Video: यूपी के बुलंदशहर से बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की मौत हो गई। जिसके बाद अंधविश्वास में परिवार वालों ने उसको दो दिन तक गंगा में लटकाए रखा। उन्हें ऐसा बताया गया था कि गंगा के बहते जल में शरीर को रखने से जहर उतर जाता है।
लेकिन युवक जिंदा नहीं हुआ। जिसके बाद उसका अवंतिका देवी घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस घटना का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बीते 26 अप्रैल को जयरामपुर कुदेना गांव में ये घटना हुई। 26 तारीख को मतदान करने के बाद मोहित अपने खेत पर चला गया था।
20 वर्षीय मोहित कुमार को सांप ने काट लिया। अंधविश्वास में फैमिली वालों ने उसको 2 दिन तक गंगा में लटकाए रखा। उन्हें ऐसा बताया गया था कि गंगा के बहते जल में शरीर को रखने से जहर उतर जाता है। लेकिन मोहित जिंदा नहीं हुआ। जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) May 2, 2024
📍बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/JDY5XupSl1

खेत में काम के दौरान मोहित को किसी जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के काटने से मोहित बेहोशी की हालत में चला गया और तब जाकर परिजनों को खबर मिली कि उसे सांप ने काटा है। जिसके बाद परिजनों ने आनन फानन में युवक अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज से भी युवक को कोई आराम नही मिला तो परिजनों ने झाड़ फूंक कराने का फैसला किया। इधर मोहित के शरीर मे सांप का जहर तेजी से फैलता जा रहा था।
उसकी हालत और ज्यादा खराब होती जा रही थी। इस दौरान परिजनों को पता चला कि किसी को सांप काट ले तो उस शख्स को गंगा के पानी में डुबो कर रखा जाए तो सांप का जहर उतर जाता है। इसके बाद परिजनों ने यहीं रास्ता अपनाया और दो दिन तक युवक की लाश को गंगा में लटकाए रखा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में मृतक युवक के शव को रस्सी से बांध कर गंगा में लटकाया गया है।