Viral Video: शव को दफनाते वक्त खुद ही मिट्टी में दफन हो गए लोग, Video में दिखा खौफनाक मंजर

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ देखने को मिलता है। ऐसे में चीन से एक ऐसा वीडियो सामने आया। जिसे देखने के बाद लोगों की रूह कांप गई। इस वीडियो में कुछ लोग एक शव को दफनाते हुए दिख रहे है।
 
VIRAL NEWS

Viral Video:  सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ देखने को मिलता है। ऐसे में चीन से एक ऐसा वीडियो सामने आया। जिसे देखने के बाद लोगों की रूह कांप गई। इस वीडियो में कुछ लोग एक शव को दफनाते हुए दिख रहे है। लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है, कि मृत शख्स को दफनाने आए लोग ही मिट्टी के अंदर दफन हो जाते है। इस हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


जानकारी के मुताबिक दिल दहला देने वाला ये वायरल वीडियो में चीन का बताया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शव के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है, शव को दफनाने के लिए कब्रिस्तान लाया गया है। एक बड़े से ताबूत को कब्र खोदकर उसमें बनी दीवार में दफन किया जा रहा है। इस काम को करने में 4 से 5 लोग लगे हुए हैं।

इस दौरान कुछ अन्य लोग एक बड़े प्लास्टिक से उस दीवार को ढकने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन तभी अचानक से कब्र की ऊपरी हिस्से की दीवार जो कि मलबा निकलने के कारण बनी थी वो धंस जाती है। इस हादसे में कई लोग उस मलबे के नीचे दब जाते हैं। ऐसे में शव दफनाने के लिए आए लोग खुद ही मिट्टी में दफ्न हो जाते हैं। इस वीडियो को Crazy Clips नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक  10 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर तरह तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे है।