Unique Love Story :अजब प्रेम की गजब कहानी, जानें कहां हुआ ये अजब खेल

 
efewr

Unique Love Story : बिहार से एक हैरान कर देने वाला  मामला सामने आ रहा है।जहां बिहार के खगड़िया में रहने वाली दो महिलाओं को एक दूसरे के पति से प्यार हो गया। इतना ही नहीं, इन दोनों ने एक-दूसरे के पतियों से शादी भी की। यह मामला पूरे बिहार में चर्चा का  विषय बना हुआ है।

बता दें कि बिहार के खगड़िया इलाके में दो महिलाओं को एक दूसरे के पति से प्यार हो गया। फिर इन दोनों ने एक दूसरे के पति के साथ शादी कर ली। यही नहीं दोनों पतियों ने एक दूसरे के बच्चों को भी स्वीकार किया है। बताया गया है कि दोनों परिवार वर्तमान में मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों में रह रहे हैं।

यहां रहने वाले नीरज कुमार सिंह और रूबी की शादी वर्ष 2009 में हुई थी। दोनों के चार बच्चे (दो बेटे और दो बेटियां) हैं। कुछ साल पहले रूबी को मुकेश नाम के एक शख्स से प्यार हो गया। बताया गया है कि मुकेश रूबी के माता-पिता के घर के पास रहता था। पिछले साल फरवरी में दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

इस दौरान रूबी अपने साथ तीन बच्चों को ले गई। जबकि एक बच्ची को अपने पहले पति नीरज के पास छोड़ गई। इधर मुकेश के पत्नी अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली रह गई।