इस रानी ने नग्न होकर सड़कों पर की थी घुड़सवारी, जाने इसके पीछे का कारण

 
इस रानी ने नग्न होकर सड़कों पर की थी घुड़सवारी, जाने इसके पीछे का कारण 

इतिहास में ऐसी बहुत सी घटनाएं हुई हैं, जिनका जिक्र आज भी लोगों की जुबान पर है। कई कहानियां ऐसी है, जो सदियां बीत जाने के बाद भी लोगों द्वारा याद की  जाती है । बहुत से ऐसे राजा हुए हैं, ऐसी राजकुमारियां और रानियां हुई हैं, जिनका नाम सुनहरे अक्षरों में इतिहास के पन्नों पर दर्ज है।

ऐसा ही वाक्या लंदन में हुआ, जहां पर सदियां बीत जाने के बाद आज भी लोग इस महान रानी को याद करते हैं। ये रानी अपनी पति की शर्त पूरी करने के लिए नग्न अवस्था में सड़कों पर दौड़ी थी, चलिए जानते हैं, इसके पीछे की सच्चाई।

लेडी गोडिवा ने प्रजा के लिए अपनी इज्जत दांव पर लगाई थी 

कहा जाता है कि 900 साल पहले लेडी गोडिवा ने अपनी इज्जत को प्रजा के लिए दांव पर लगा दी थी। इतिहास में इस रानी का नाम आज भी गर्व से लिया जाता है। माना जाता है कि उस समय लंदन के राजा कैन्यूट जनता से भारी भरकम टैक्स वसूल करते थे। ये बात उनकी पत्नी लेडी गोडिवा को पसंद नहीं थी।

रानी लेडी गोडिवा अपने पति से जनता का टैक्स माफ करने की मांग करती है। इस पर राजा यानि उनके पति ने लेडी गोडिवा के सामने शर्त रखी की अगर वो निर्वस्त्र होकर घुड़सवारी करती है,तो वो जनता का टैक्स माफ कर देंगे।

पति की इस शर्त को पूरा करने के लिए उन्होंने अपनी इज्जत को दांव पर लगा दिया था। इतिहास में कहा जाता है कि रानी ने पूरे राज्य में घोषणा करवा दी थी कि जब वो घुड़सवारी करे, तो कोई भी घर से बाहर न निकलें और खिड़की दरवाजे सब बंद कर लें। इस घोषणा के बाद जब रानी नग्न अवस्था में लंदन की सड़कों पर घुड़सवारी करती है, तो सब अपने घरों में कैद होते हैं। कहा जाता है कि एक शख्स ने रानी को नग्न अवस्था में देखा था, जिसके बाद उसकी आंखे फोड़ दी गई थी।

रानी के नग्न अवस्था में लंदन की सड़कों पर घुड़सवारी करने के बाद राजा ने जनता का टैक्स माफ कर दिया था। रानी ने टैक्स माफ करवाने के लिए अपनी इज्जत को दांव पर लगाया था। ये कहानी इतिहास में दर्ज है और आज भी प्रचलित है। माना जाता है कि रानी लेडी गोडिवा का नाम आज भी वहां पर बड़े गर्व और सम्मान के साथ लिया जाता है।