पति करवाता था पत्नी की दूसरे मर्दों से शादी और फिर रात में करते थे ऐसा काम, खुलासा हुआ तो पुलिस भी रह गई दंग

 
पति करवाता था पत्नी की दूसरे मर्दों से शादी और फिर रात में करते थे ऐसा काम, खुलासा हुआ तो पुलिस भी रह गई दंग
Up News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनने के बाद पुलिस वालें भी दंग रह गए। यहां एक महिला अपने पति के कहने पर दूसरों लड़को से शादी करती थी। उनकी  पत्नी बनती थी और फिर ससुराल पहुंचने के बाद रात को ही गहने और नकदी लेकर नौ दो ग्यारह हो जाती थी। दरअसल अलीगढ़ पुलिस ने एक ऐसे गैंग को काबू किया है जो दूसरों को अपने जाल में फंसाता था। 

इसमें एक शादीशुदा महिला और उसका पति पहले शिकार को तलाशते, फिर पति ही अपनी बीवी का रिश्ता उसके साथ करवाता था। कुछ लोगों के साथ मिलकर पत्नी पति बेहद ही शातिर तरीके से अपने काम को करते थे, इसकी भनक भी किसी को नहीं लगती थी। खुलासा तब हुआ जब इस गैंग ने एक ही कॉलोनी में दूसरी शादी पक्की कर दी। 

वहां लोगों ने जैसे ही लड़की को देखा तो उन्हें अपने पड़ोस की उस शादी में लापता हुई लड़की की शक्ल को लेकर शक हुआ। जब तस्वीर मिलाई गई तो वही तस्वीर निकली। बस फिर क्या था उन लोगों ने पुलिस को बुला लिया और गैंग का भांडा फूट गया।  

पीड़ित परिवार ने बताया कि हमारे यहां 17 तारीख को शादी हुई थी। बिचौलिया ने हमें लड़की से मिलवाया था और शादी के दूसरे दिन ही शॉपिंग करने के बहाने दुल्हन फरार हो गई। 

वह अपने साथ तकरीबन 4 से 5 लाख रुपये की ज्वेलरी और नकदी लेकर गयी थी। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी। वहीं अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को पकड़ा है। 

इसके साथ ही पुलिस ने गैंग के पास से उस परिवार के भी गहने बरामद कर लिये जिस परिवार को चूना लगाकर नई दुल्हन फरार हुई थी। अब पुलिस इस गैंग के लोगों से पूछताछ करके उनके किए गए शिकारों की पूरी लिस्ट तैयार करवा रही है ताकि उन परिवारों के जख्मों पर भी मरहम लगाया जा सके।