मजदूरी कर पति ने पढ़ाया... पुलिस में नौकरी लगते ही पत्नी ने दिया धोखा, ससुराल आकर मांगा तलाक

 
मजदूरी कर पति ने पढ़ाया... पुलिस में नौकरी लगते ही पत्नी ने दिया धोखा, ससुराल आकर मांगा तलाक 

मजदूरी कर पति ने पढ़ाया... पुलिस में नौकरी लगते ही पत्नी ने दिया धोखा, ससुराल आकर मांगा तलाक 


Ajab Gajab: बिहार के बेगूसराय से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे सुनने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। पति ने मजदूरी मेहनत कर पत्नी को पढ़ाया। उसके हर कदम पर उसका साथ दिया। लेकिन कामयाबी हासिल करते ही पत्नी के सुर बदल गए। उसने पति के साथ रहने से इन्कार कर दिया।

वह अपने परिजनों के साथ गांव पहुंची और पति से तलाक मांग लिया। पति ने उसे खूब मनाने की। लेकिन उसकी सारी कोशिशे नाकाम हो गयी। पत्नी सिर्फ उसे छोड़ने की बात कह रही थी। खूब हंगामा हुआ और फिर पुलिस भी पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई।

हैरान करने वाला ये मामला बेगूसराय के डरहा गांव का है। यहां रहने वाले विजय कुमार की शादी 15 जून 2013 को जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा गांव निवासी रोशनी कुमारी के साथ हुई थी। शादी के बाद रोशनी ने अपने पढ़ाई करने की इच्छा जताई। ऐसे में पति ने उसका पूरा साथ देने का वादा किया। पति विजय ने उसे पूरी आजादी के साथ पढ़ाई करने दिया।

उसने पत्नी की पढ़ाई और घर का खर्चा उठाने के लिए स्थानीय धर्म कांटा पर नौकरी शुरू कर दी। पढ़ाई का समय बीता और रोशनी को सरकारी नौकरी मिल गई। अक्टूबर 2022 में बिहार पुलिस के सिपाही के तौर पर उसकी बहाली हो गई। पीड़ित पति ने बताया कि रोशनी की बहाली के बाद 15 अक्टूबर 2022 को उसने बिहार पुलिस के सिपाही पद पर जॉइन कर लिया। ट्रेनिंग पर जाने से पहले उसने उससे अपना ख्याल रखने एवं जल्द मिलने की बात कही।

इस बीच ट्रेनिंग के दौरान रोशनी ने बात कम करना शुरू कर दिया और दूरियां बढ़ने लगी। एक दिन रोशनी का फोन आया और उसने पति के साथ न रहने की बात कहीं। पत्नी की इस बात पर वह सन्न रह गया। इसके बाद रोशनी अपने पिता और भाई के साथ गांव पहुंची। वह सब पति से तलाक दिलवाने के लिए दवाब बनाने लगे। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच विवाद होता रहा। इसके बाद पुलिस भी वहां पहुंची। बखरी पुलिस दोनों पक्षों को थाना ले गई। लेकिन इस मामले का कोई हल नहीं निकल पाया।