शादी के बाद कपड़े बदल रहा था दुल्हा, तभी खुल गया ऐसा राज और फिर बिन दुल्हन लौट गई बारात

बिहार के शिवहर से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां शादी के बाद दुल्हन से दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया।
 
शादी के बाद कपड़े बदल रहा था दुल्हा, तभी खुल गया ऐसा राज और फिर बिन दुल्हन लौट गई बारात

News: बिहार के शिवहर से बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां शादी के बाद दुल्हन से दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। शादी होते ही दुल्हन को दूल्हे के शरीर पर कुछ ऐसा दिखा। जिसे देखते ही उसने शादी तोड़ने का फैसला कर लिया। युवती के इस फैसले से परिवार वाले सकते में आ गए और खूब हंगामा हुआ। दुल्हन को काफी समझाया गया। 

मगर उसने कहां कि वह एक मिनट भी दुल्हे के साथ नहीं बिता सकती है। इसके बाद भरी पंचायत के सामने शादी टूट गई और दुल्हा बिना दुल्हन के घर वापस लौट गया। ये मामला शिवहर के तरियानी प्रखंड का है। यहां दो दिन पहले समस्तीपुर जिले से बारात आई थी। बताया जा रहा है कि बैंड-बाजे के साथ बारात दुल्हन के घर पहुंची। दूल्हे का स्वागत हुआ इसके बाद जयमाला हुई। 

इसके बाद दुल्हा शादी के लिए मंडप में पहुंचा। पंडित जी वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शादी की रस्म पूरी कराने लगे। सिंदूर दान तक तो सबकुछ ठीक रहा। यानी दूल्हे ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दी। जब दूल्हे के नए कपड़े पहनने की बारी आई, तो उसके पैर देख दुल्हन के मानो होश उड़ गए। बात ये है कि दूल्हे को 'हाथी पांव' (मोटा पांव या फिल पांव) था। उसका पैर देखते ही दुल्हन बिदक गई और सीधे मुंह साथ रहने से इनकार कर दी। परिजनों ने दुल्हन को काफी समझाया, पर वो मानने को तैयार नहीं हुई।


इसके बाद वहां पर हंगामा शुरू हो गया। विवाद पर गांवो वालों की भीड़ जमा हो गई। फिर पंचायत बैठी, इसमें निर्णय हुआ कि दूल्हे पक्ष को बाराती के स्वागत पर खर्च को चुकता करना पड़ेगा। जिसके बाद दूल्हा पक्ष को खर्च की पूरी राशि चुकता करनी पड़ी। दूल्हा बिना दुल्हन लिए बारात के साथ घर लौट गया। अब ये मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।