Summer Tips: गर्मी में पहने इस तरह के कपड़े, स्टाइलिश दिखेगा लुक और नहीं लगेगी गर्मी

 गर्मियों के इन दिनों में अकसर महिलाएं अपने कपड़ो को लेकर कन्फयूज रहती है। ऐसे में महिलाओं को स्टाइलिश भी दिखना होता और गर्मी से भी बचना होता है।
 
Summer Tips: गर्मी में पहने इस तरह के कपड़े, स्टाइलिश दिखेगा लुक और नहीं लगेगी गर्मी

Summer Tips: गर्मियों के इन दिनों में अकसर महिलाएं अपने कपड़ो को लेकर कन्फयूज रहती है। ऐसे में महिलाओं को स्टाइलिश भी दिखना होता और गर्मी से भी बचना होता है। ऐसे में आज हम आपके साथ कुछ ऐसे टिप्स शेयर करेंगे जिसे फॉलो करने के बाद आपको अपने कपड़े चुनने में कोई परेशानी नहीं होगीं। ये कपड़े आपको गर्मी से भी बचाएंगे और आपका लुक में इसमें बेहद स्टाइलिश दिखेगा।


1.    कपडे के रंगो पर दे ध्यान: सबसे जरुरी और सबसे ख़ास बात ये हैं कि आप गर्मियों में कैसे कपड़े पहनना पसंद करते  हैं अगर आपको गहरे रंग के कपड़े पसंद हैं तो गर्मियों में आप ये बिलकुल न पहने।


2.    इस बार गर्मियों में मल्टीकलर चलन में हैं। हॉट पिंक, एक्वा ग्रीन, सी ब्लू, रेड वाइन, शाइनी पर्पल रंगों का इस मौसम में चुनाव करना अच्छा रहेगा। सफेद तो है ही गर्मियों में अधिक पसंद किया जाने वाला रंग हैं। 


3.    गर्मी में सबसे ज्यादा प्रिंटेड कपडे़ पहने जाते हैं। लड़कियों में ही नहीं लड़कों में भी हाल में प्रकृति की झलक देने वाले पिंट्र्स की मांग बढ़ रही हैं।


4.    अपनी बॉडी टाइप का सबसे पहले ध्यान रखना चाहिए। हेल्दी लड़कियों पर छोटे फूलों का प्रिंट अच्छा लगता है ज्यादा  ब्राइट कलर मोटापे को और अधिक उभार देते हैं। पतली लड़कियां को बडे़ फूल-पत्तियों के प्रिंट के साथ अच्छा दिखने में क़ामयाब होती हैं।

5.    गर्मियों में शॉर्ट्स और निकर्स का बहुत क्रेज है। ये जितने ज्यादा ट्रेंडी में हैं उससे कही जाएगा आरामदायक हैं। आप डेनिम, कॉटन और बहुत सी वैरायटी में इसे ले सकते हैं।

6.    गर्मी के मौसम में सिल्क, साटन, नायलॉन, वेलवेट के कपड़े नहीं पहनने चाहिए क्योंकि इस तरह के कपड़े पहनने से इन्फेक्शन हो सकता है