48 साल की स्कूल टीचर पर स्टूडेंट का आया दिल, कर दिया प्यार का इजहार! रचाई ली शादी.. जानें कैसे शुरू हुई लव स्टोरी

सोशल मीडिया पर इस समय एक जोड़े की प्रेम कहानी खूब चर्चा का विषय बनी हुई है। 
 
Student Teacher Love Story

Student Teacher Love Story: सोशल मीडिया पर इस समय एक जोड़े की प्रेम कहानी खूब चर्चा का विषय बनी हुई है। जिसमें मलेशिया के एक स्टूडेंट ने अपनी टीचर के साथ शादी रचाई है। 

वहीं आप इन दोनों की उम्र के गैप बारे में जानकार हैरान रहने वाले है। जी हां! इनके बीच करीब 26 साल का ऐज गैप है। लड़के की उम्र 22 साल है। वहीं, उसकी पत्नी 48 साल की है। चलिए जानते है इन दोनों की प्रेम कहानी के बारे में....

जानकारी के अनुसार साल 2016 में मलेशिया के रहने वाली मुहम्मद डानियाल अहमद अली (Muhammad Danial Ahmad Ali) जब जूनियर हाई स्कूल (सातवीं, आठवीं, नौवीं) में थे, तब उन्हें जमीला मोहम्मद (Jamilah Mohd) नाम की एक टीचर पढ़ाया करती थीं।

वो डेनियाल की मलय की टीचर थीं। उस वक्त डानियाल के मन में उनके प्रति सिर्फ आदर और सम्मान की भावना थी। उसे उनका स्वभाव पसंद आता था और छात्रों का ध्यान रखने का तरीका था।

एक बार जमीला से टुटा संपर्क

हालांकि, जब डानियाल अगली क्लास में गया तो जमीला से उसका संपर्क टूट गया। लेकिन किस्मत ने उन्हें फिर से मिला दिया. स्कूल में ही दोनों के बीच हाय-हेलो होने लगी. यही वो वक्त था जब डानियाल अपनी टीचर जमीला को नोटिस करने लगा।

ऐसे किया प्रपोज

एक दिन जमीला ने जन्मदिन पर डानियाल को विश करने के लिए मैसेज भेज दिया।जिसके बाद दोनों के बीच चैटिंग होने लगी. बातों-बातों में डानियल ने जमीला को प्रपोज कर दिया. लेकिन जमीला ने प्रपोजल ठुकरा दिया। क्योंकि, डानियल उनसे बहुत छोटा था. साथ ही में वो उसकी टीचर भी थी. हालांकि, डानियाल लगातार जमीला को मनाने की कोशिश करता रहा।

परिवार वालों की इजाजत से रचाई शादी

डानियाल ने जमीला का घर खोजना शुरू किया। पता चलते ही वह उनसे मिलने उनके घर पहुंच गया और फिर से अपने दिल की बात कह दी. दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई। आखिरकार, जमीला मान गईं और डानियाल को अपने पति के तौर पर अपना लिया। कुछ समय बाद दोनों ने अपने-अपने परिवार की इजाजत ली और शादी कर ली।