Sarkari App: अपने फोन में आज ही डाउनलोड कर ले ये 8 ऐप, चुटकी में निपट जाएंगे सारे काम

आज के दौर में हर कोई स्मार्टफोन का यूज करता है। फोन पर अपनी सुविधा के लिए लोग कई तरह के ऐप डाउनलोड करते है। ऐसे में आपके फोन में ये 8 सरकारी ऐप भी मौजूद होने चाहिए। इन सरकारी ऐप्स को डाउनलोड करके आपके बहुत से काम आसान हो सकते हैं।
 
अपने फोन में आज ही डाउनलोड कर ले ये 8 ऐप, चुटकी में निपट जाएंगे सारे काम


Sarkari App: आज के दौर में हर कोई स्मार्टफोन का यूज करता है। फोन पर अपनी सुविधा के लिए लोग कई तरह के ऐप डाउनलोड करते है। ऐसे में आपके फोन में ये 8 सरकारी ऐप भी मौजूद होने चाहिए। इन सरकारी ऐप्स को डाउनलोड करके आपके बहुत से काम आसान हो सकते हैं।


1.    DigiLocker:  सरकारी ऐप एक डॉक्यूमेंट वॉलेट है। इस ऐप पर आप अपनी सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, दसवीं-बारवीं की मार्कशीट, ड्राइविंग लाइसेंस की सॉफ्टकॉपी रख सकते हैं। यह स्मार्टफोन यूजर के लिए एक वर्चुअल लॉकर है।


2.    Voter Helpline: इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के इस ऐप को अब तक 387K रिव्यू और 50M+ से ज्यादा डाउनलोड किया जा चुका है। इस ऐप के साथ भारतीय नागरिक मतदान से जुड़ी सर्विस को एक्सेस कर सकते हैं।


3.    mAadhaar:  ऐप के साथ आपको हर जगह अपने आधार कार्ड को साथ ले जाने की जरूरत खत्म हो जाती है। ऐप में ही आपका आधार कार्ड मौजूद होगा, जिसे जरूरत के समय कभी भी कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं।


4.    BHIM: भीम यानी भारत इंटरफेस फॉर मनी एक यूपीआई ऐप है। भारत सरकार की ओर से यह ऐप नागरिकों को सुरक्षित और आसान डिजिटल पेमेंट करने के लिए पेश किया गया है।


5.    UMANG: उमंग यानी यूनीफाइड मोबाइल एप्लिकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस UMANG (Unified Mobile Application for New-age Governance) के साथ भारतीय नागरिक भारत भर में ई-सरकारी सेवाओं को एक्सेस कर सकते हैं।

6.    MyGov:  इस ऐप के जरिए नागरिकों की सीधी भागीदारी का मौका मिलता है। भारतीय नागिरक ऐप के जरिए केंद्रीय मंत्रालयों और उनके संगठनों को किसी भी विचार, सुझाव, टिप्पणी को पेश कर सकते हैं।

7.    NextGen mParivahan: इस ऐप के जरिए भारतीय नागिरक ट्रांसपोर्ट से जुड़ी सेवाओं का इस्तेमाल फोन पर कर सकते हैं। ऐप पर भारत भर के RTO vehicle registration number को खोजा जा सकता है। 

8.    mPassport Seva: इस सरकारी ऐप के साथ भारतीय नागरिक पासपोर्ट से जुड़ी सभी सर्विस को एक्सेस कर सकते हैं।