Sapna Chaudhary: कान फिल्म फेस्टिवल में जलवा बिखेरेगी हरियाणवी सुपर स्टार सपना चौधरी, जानिए पूरी ख़बर

Sapna Chaudhary: हरियाणा की सुपरस्टार सपना चौधरी अपने प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। सपना चौधरी अब कान फिल्म फ़ेस्टिवल 2023 में नजर आने वाली हैं। इसकी जानकारी खुद सपना चौधरी ने सांझा की है।
सपना चौधरी के ऑफिशियल मीडिया की तरफ जारी बयान के मुताबिक 16 मई से 27 मई कान फ़िल्म फ़ेस्टिवल आयोजित हो रहा है जिसमें सपना चौधरी भी हिस्सा ले रही है। इसमें सारा अली ख़ान और मानुषी छिल्लर भी डेब्यू करेंगी। वहीं इसी फिल्म फेस्टीवल में सपना चौधरी भी डेब्यू करेंगी।
हरियाणा और हरियाणवी इंडस्ट्री के लिए यह बेहद ही गर्व की बात है कि रेड कार्पेट पर चलने वाले पहले रीजनल कलाकार के रुप में सपना चौधरी होंगी। यह सपना चौधरी की तरफ से नया रिकॉर्ड होगा।
सपना चौधरी ने कहा कि मैं अपना कल्चर प्रेजेंट करुंगी और हरियाणा की माटी की सुगंध वहां पर पहुंचाने की कोशिश करुंगी।