Relationship Tips: लड़की को प्रपोज करते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान, वरना बनते- बनते बिगड़ जाएगी बात

कई बार लड़के अपने दिल की बात करने से थोड़ा हिचकिचाते है। बात किसी पसंदीदा लड़की को प्रपोज करने की हो तो तब और ज्यादा मुश्किल हो जाता है। 
 
लड़की को प्रपोज करते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान, वरना बनते- बनते बिगड़ जाएगी बात


Relationship Tips: कई बार लड़के अपने दिल की बात करने से थोड़ा हिचकिचाते है। बात किसी पसंदीदा लड़की को प्रपोज करने की हो तो तब और ज्यादा मुश्किल हो जाता है। तब लड़के समझ नहीं पाते की आखिर लड़की को कैसे प्रपोज किया जाए। 

अगर आप भी इसी कन्फयूजन में है तो अब आपके लिए इसका सैल्यूशन लेके आए है। कई बार प्रपोज करते वक्त कुछ गलतियों के कारण बात बनते- बनते बिगड़ जाती है, तब आपने इन बातों को ध्यान में रख कर लड़की को प्रपोज करना चाहिए।

1.    जगह का चुनाव

अपने पार्टनर को प्रपोज करने के लिए सबसे पहले किसी खास जगह का चुनाव करें। ऐसी जगह के बारे में सोचिए जहां से आपकी कुछ यादें जुड़ी हों या जो आप लोगों के दिल के सबसे करीब हों।  एक बात का खास ख्याल रखें जिस जगह का चयन करें वहां ज्यादा भीड़भाड़ न हों।  किसी शांती वाली जगह पर जाएं,  कोशिश करें आप दोनों वहां अकेले हो और तब अपने दिल की बात रखें।


2.    बेस्ट लुक

पूरा प्लान करते हुए अपने कपड़ों, जूतों और एक्सेसरीज के बारे में सोचना ना भूलें।  इस यादगार पल में आप भी परफेक्ट दिखने चाहिए। वहीं कपड़े पहन कर जाएं, जिसमें आप बेस्ट दिखते हों या फिर जिन कपड़ों में वो आपको पसंद करती हों।


3.    अच्छा परफ्यूम 

कपड़ों, जूतों और अच्छे हेयर स्टाइल के साथ अच्छा परफ्यूम लगाना न भूलें, क्योंकि लड़कियों को परफ्यूम की खुशबू अच्छी लगती है। इसलिए लड़की तो प्रपोज करने जाते वक्त अच्छा परफ्यूम लगाकर ही जाएं।
 

4.     रोमांटिक माहौल तैयार करें

लड़की के साथ पूरा दिन बिताने के बाद जब सूरज अस्त होने वाला हो कोई अच्छी सी जगह लेकर जाएं जहां आप अकेले टाइम बिता सकें और तब आप उसे प्रपोज करें। ऐसे में आप उन्हें कोई तोहफा देकर सरप्राइज भी दे सकते हैं।