Relationship Tips: लड़कियों को ज्यादा पसंद आते है लंबी हाईट वाले लड़के, जानिए क्या है वजह

वैसे तो प्यार में पार्टनर के रंग, हाइट, उम्र और उसके स्टेटस से कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन जहां पसंद की बात आती है तो, पंसद में लंबी हाईट के लड़के लड़कियों की लिस्ट में पहले आते हैं। 
 
लड़कियों को ज्यादा पसंद आते है लंबी हाईट वाले लड़के, जानिए क्या है वजह

Relationship Tips: वैसे तो प्यार में पार्टनर के रंग, हाइट, उम्र और उसके स्टेटस से कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन जहां पसंद की बात आती है तो, पंसद में लंबी हाईट के लड़के लड़कियों की लिस्ट में पहले आते हैं। लड़कियों को छोटी हाईट से ज्यादा लंबी हाइट वाले लड़के पसंद आते है। लेकिन ऐसा क्यों होता है शायद आपको पता नहीं होगा, तो आज जानते है इसके पीछे ही वजह-  

1.    हग करने के लिए: लड़कियों का मानना है कि लंबे हाइट वाले ब्वॉयफ्रैंड को हग करना कमाल की फीलिंग होती है। लंबी हाइट वाले लड़के जब अपनी गर्लफ्रैंड को हग करते हैं तो उनकी हार्टबीट लड़कियों को साफ सुनाई देती हैं, जोकि उनके सबसे अच्छी फीलिंग होती है।

2.    पार्टनर की टी-शर्ट पहनना: लड़कियों के लिए अपने टॉल पार्टनर की टी-शर्ट आपकी क्यूट ड्रैस बन जाती है। हर लड़की अपने टॉल ब्वॉयफ्रैंड की टी-शर्ट पहनने का एक्सपीरियंस जरूर करना चाहती है।

3.    सुरक्षा की भावना के चलते: जब लड़की अपने लंबे ब्वॉयफ्रैंड के साथ होती है तो उसे अपने साथ एक बॉडीगार्ड का अहसास होता है। ऐसे में भला कौन लड़की नहीं चाहेगी कि उसका ब्वॉयफ्रैंड लंबी हाइट वाला हो।

4.    उनके साथ पहन सकती हैं हाई हील: लड़कियों को हाई हील्स पहनने का बहुत शौक होता है लेकिन कम या एक सामान हाइट वाले ब्वॉयफ्रैंड के साथ लड़कियां हील्स कैरी नहीं कर सकती। मगर लंबे ब्वॉयफ्रैंड के साथ हाई हील पहनकर भी आप अपने ब्वॉयफ्रैंड से छोटी रहेंगी और आप एक क्यूट कपल नजर आएंगे।

5.    बढ़ जाता है रोमांस: लंबी हाइट वाले लड़कों के साथ लड़कियों को रोमांस के कई मौके मिलते हैं। गर्लफ्रैंड के नाराज होने पर ब्वॉयफ्रैंड का उन्हें गोद में उठा लेना रिश्ते में रोमांस को बढ़ा देता है।