Nita Ambani Phone Cost: नीता अंबानी के फोन की कीमत सुनकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन, खासियत जानकर चकरा जाएंगे आप; जानें ऐसा क्या है खास

भारत के सबसे अमीर और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को आज हर कोई जानता है।

 
Nita Ambani Phone Cost: नीता अंबानी के फोन की कीमत सुनकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन, खासियत जानकर चकरा जाएंगे आप; जानें ऐसा क्या है खास

भारत के सबसे अमीर और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को आज हर कोई जानता है। मुकेश अंबानी और उनका परिवार हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। वहीं नीता अंबानी भी कुछ कम नहीं है वह भी अक्सर ही सुर्ख़ियो में बनी रहती हैं। आज के समय में अंबानी फैमिली सबसे जानी मानी फैमिली में से एक है।

अंबानी परिवार कभी मुंबई इंडियंस को चीयर करता नज़र आता है तो कभी बिज़नेस के नए प्रोडक्ट का उद्घाटन। इसमें नीता अंबानी भी अपने परिवार का पूरा साथ देती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुकेश अंबानी की तरह ही उनकी वाइफ नीता अंबानी भी लग्जरी आइटम्स की शौक़ीन हैं।


नीता अंबानी के लग्जरी कलेक्शन में भी कारें, घर और जेट प्लेन्स जैसी चीजें शामिल हैं, हालांकि इन चीजों में एक स्मार्टफोन भी है जो काफी महंगा है। अगर आपको लगता है कि नीता अंबानी के स्मार्टफोन की कीमत ज्यादा से ज्यादा 2 से 5 लाख रुपये है तो आप गलत है क्योंकि उनके फोन की कीमत आपकी सोंच से काफी ज्यादा है।

दरअसल हम जिस फ़ोन के बारे में बताने जा रहे हैं वो दुनिया का सबसे महंगा फोन है जिसे खरीदना आम आदमी के बस के बाहर है। इस फ़ोन की कीमत 48.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 395 करोड़ रुपये है। क्योंकि इसमें एक पिंक कलर का डायमंड लगाया गया है जो काफी कीमती है। कहा जाता है कि नीता अंबानी के फ़ोन कलेक्शन में यह फ़ोन भी शामिल है।