Muskan Baby: जीरो फिगर में Muskan Baby ने किया कमरतोड़ डांस, मूव्स देख नाचने लगी भीड़
![Muskan Baby: जीरो फिगर में Muskan Baby ने किया कमरतोड़ डांस, मूव्स देख नाचने लगी भीड़](https://mysirsa.com/static/c1e/client/92932/uploaded/d0ae376646b05a74be3558b271784b75.webp)
Muskan Baby: हरियाणवी डांसर मुस्कान बेबी के लाखों चाहने वाले है। इन दिनों मुस्कान बेबी का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुस्कान बेबी धमाकेदार परफॉर्मेंस देती नजर आ रही है। इस शानदार वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।
मुस्कान बेबी के इस डांस वीडियो को यूट्यूब पर 'सपना एंटरटेनमेंट' चैनल ने रिलीज किया है। वीडियो कहां का है और कब का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है, लेकिन इसे फरवरी, 2024 में ही रिलीज किया गया है। वीडियो में मुस्कान लाल सूट में नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि वह किसी शादी समारोह में पहुंची हैं। वहां स्टेज सजा हुआ है और मुस्कान 'सुथरी से तू' गाने पर धमाल मचा रही हैं।
यह गाना रणवीर कुंडू ने गाया है। जबकि इसके बोल अमित सैनी रोहतकिया ने लिखे हैं। गाने को संगीत से सजाया है मक्क वी ने। चार मिनट के इस वीडियो में मुस्कान बेबी ने जमकर लटके झटके लगाए हैं। उनका यह अंदाज देखकर वहां मौजूद मेहमान भी उनके दीवाने हुए जा रहे हैं। पीछे से सुनाई दे रहा शोर इस बात की तस्दीक करता है।
वैसे, जानकारी के लिए बता दें कि मुस्कान बेबी हरियाणा के मशहूर पेप्सी शर्मा रागनी पार्टी की सदस्य हैं। इस पार्टी में सुनीता बेबी भी हैं। मुस्कान और सुनीता बड़ी अच्छी सहेलियां हैं। दोनों ने कई स्टेज शोज में मंच पर एकसाथ भी परफॉर्म किया है।