Men's Quality: पुरुषों की इन आदतों को पसंद करती है महिलाएं, नहीं रह पाती एक पल भी दूर

क्या आप जानते हैं कि महिलाएं किस तरह के पुरुषों को पसंद करती है। कई बार सिर्फ एक बार देखने के बाद ही पुरुषों की तरफ आकर्षित होने लगती है। 
 
पुरुषों की इन आदतों को पसंद करती है महिलाएं, नहीं रह पाती एक पल भी दूर

Men's Quality: क्या आप जानते हैं कि महिलाएं किस तरह के पुरुषों को पसंद करती है। कई बार सिर्फ एक बार देखने के बाद ही पुरुषों की तरफ आकर्षित होने लगती है। ऐसी कौन सी चीज है जो एक महिला को आकर्षित करती है।

पुरुषों की इन आदतों को पसंद करती है महिला
रूटर यूनिवर्सिटी की मानवविज्ञानी और बेस्ट सेलिंग लेखक हेलेन ई फिशर का कहना है कि दुनिया भर में महिलाएं अभिव्यक्तियों के आधार पर रुचि दिखाती हैं। ज़बरदस्ती करने वाले पुरुष उन्हें उतने आकर्षक नहीं होते। मतलब ये है कि महिलाएं चाहती हैं कि पुरुष उन्हें समझें और उनकी बातों पर ध्यान दें। उन्हें हर तरह की बात कहने का मौका दें।

एक बार में ही हो जाती है आकर्षित
वो जमाना गया जब ये माना जाता था कि महंगे कपड़े पहनने वाले और आलीशान गाड़ियों से चलने वाले पुरुष महिलाओं की पसंद बन जाते हैं। एक शोध ये कहती हैं कि  अगर आप साइकिल पर भी चलते हैं उससे फर्क नहीं पड़ता। आपका व्यक्तित्व आपके चेहरे से झलकता है। बस आपकी पर्सनालिटी में ऐसी बात हो जो उनका मन मोह ले। वो आपका भोला चेहरा भी हो सकता है। आप बेशक साधारण कपड़े पहनें लेकिन ये अहम है कि उसका सलीका क्या है।

2010 में किए गए एक शोध के मुताबिक 3,770 विषम वयस्कों के अध्ययन ने सुझाव दिया कि महिलाएं अक्सर बड़ी उम्र के पुरुषों को पसंद करती हैं। लेखक और डंडी के मनोवैज्ञानिक विश्वविद्यालय फियोना मूर का कहना है कि जहां महिलाएं आर्थिक रूप से ज्यादा स्वतंत्र हो गई हैं, उन महिलाओं को शक्तिशाली और बड़ी उम्र के पुरुष आकर्षित करते हैं।


वैसे अगर दुनिया की बात करें तो पुरुष और महिलाओं के बीच रिलेशनशिप में उम्र का फासला मिट गया है। ज्यादा उम्र के पुरुष अनुभवी होने के कारण शायद महिलाओं को ज्यादा भाते हैं, फिर बढ़ी हुई उम्र के कारण उनकी पर्सनालिटी में एक कांफिडेंट और समझदारी भी आ जाती है।  


महिलाओं को दयालु और सौम्य स्वभाव वाले पुरुष पसंद आते हैं। आमतौर पर ऐसे पुरुष हमेशा से महिलाओं को अच्छे लगते हैं, जो उनके प्रति तहजीब औऱ ख्याल रखने वाला भाव रखते हैं और इसका प्रदर्शन भी करते हैं। आमतौर पर ऐसे पुरुषों का स्वाभाव महिलाओं के दिल को छू जाता है। वो उनकी प्रति  एक खास फीलिंग फील करने लगती हैं।  कई अध्ययनों से ये भी संकेत मिलता है कि महिलाएं ऐसे पुरुषों के प्रति भी अधिक आकर्षित होती हैं जो उन्हें हंसा सकते हैं। ऐसी महिलाएं हमेशा सेंस ऑफ ह्यूमर पसंद करती हैं। उन्हें हंसाने वाले पुरुष ना केवल जिंदादिल लगते हैं बल्कि जीवन को लेकर पाजिटीव ख्याल रखने वाले भी।

तो ये बात पुरुषों के समझने के लिए भी लॉ ऑफ अट्रैक्शन के तहत कौन सी बातें आती हैं। लिहाजा पुरुषों को समझ लेना चाहिए अगर वो ये आदतें या व्यक्तित्व रखते हों तो संभव है कि महिलाओं को अपने प्रति आकर्षित कर रहे हों।