Mashroom: ये है दुनिया की सबसे महंगी मशरूम, 1किलो की कीमत में आ जाए कार

पिछले कई सालों में मशरूम का क्रेज काफी बढ़ा है। लोग बड़े पैमाने पर मशरूम की खेती करके अच्छी कमाई कर रहे हैं। मशरूम को भारतीय सब्जी में शामिल नहीं किया है। 
 
ये है दुनिया की सबसे महंगी मशरूम, 1किलो की कीमत में आ जाए कार

Mashroom:पिछले कई सालों में मशरूम का क्रेज काफी बढ़ा है। लोग बड़े पैमाने पर मशरूम की खेती करके अच्छी कमाई कर रहे हैं। मशरूम को भारतीय सब्जी में शामिल नहीं किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में दुनिया का सबसे महंगा मशरूम मिलता है। यह मशरूम कश्मीर के जंगलों में मिलती है। इसका नाम गुच्छी है।

वहीं मोहम्मद शफीक बताते हैं कि फिलहाल अभी कोई काम न होने की वजह उन लोगों को घने जंगलों में जाकर मशरूम लाना पड़ता है। इस वक्त घाटी में कुछ लोग इसकी खेती भी कर रहे हैं। जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है।

पोषक तत्वों से भरपूर इस मशरूम की कीमत 30 हजार रुपए प्रति किलो है। ये कश्मीर के घने जंगलों में पाया जाता है। इस जंगल में ढूंढना पड़ता है। जंगल में मशरूम ढूंढने वाले बशीर अहमद बताते हैं कि जंगलों में यह गुच्छे में होती है। इसको ढूंढना थोड़ा मुश्किल होता है। इसे जंगल से लाकर घर पर सुखाया जाता है फिर इसको मार्केट में बेचा जाता है।

गुच्छी दुनिया का सबसे महंगा और स्वादिष्ट मशरुम है। कस्मीर में इसे स्थानीय भाषा में कुन गछ कहा जाता है।ये मशरूम कश्मीर के घने जंगलों में पाए जाते हैं। बात करें अगर इसके पैदावर की, तो इसकी पैदावर बारिश और बर्फबारी पर ज्यादातर निर्भर करती है।