Love Affair : पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी, खुलासा हुआ तो उड़ गए पुलिसवालों के होश

 
Love Affair : पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी, खुलासा हुआ तो उड़ गए पुलिसवालों के होश  

UP News : उत्तरप्रदेश में एक विवाहित महिला अपने पति को छोड़ प्रेमी के साथ फरार हो गई। घर से जाते-जाते महिला अपने साथ गहने और कैश भी ले गई। जिसके बाद उसका पति थाने पहुंचा और पुलिस वालों से बीवी को ढूढने की गुहार लगाई। पति की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शादीशुदा महिला अपने आशिक के साथ भाग गई। विवाहिता पति के घर से जाते-जाते तकरीबन गहने और कैश भी ले गईं। जिसके बाद उसका पति थाने पहुंचा और पुलिस को इसकी शिकायत दी। थाने में दी गई तहरीर में पति ने बताया कि सालभर पहले उसने उस युवती से निकाह किया। उनकी एक बेटी भी है।

बीते गुरुवार को उसकी मां बाहर गई थी और पिता खेत पर गए थे। पति ने बताया कि वह भी काम के सिलसिले में कहीं बाहर गया हुआ था। इसी बीच घर में अकेला पाकर मैनाठेर निवासी एक युवक उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस महिला और उसके आशिक की तलाश कर रही है।