Love Affair: आधी रात में फ्लैस लाइट जलाकर हुई प्रेमी जोड़े की शादी, दूसरे दिन खुल गया सबसे बड़ा राज

बिहार के बांका से बेहद ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी युगल की आधी रात में शादी की करवा दी गई। गांव वालों ने प्रेमी को उसकी प्रेमिका के पकड़ा।
 
Love Affair: आधी रात में फ्लैस लाइट जलाकर हुई प्रेमी जोड़े की शादी, दूसरे दिन खुल गया सबसे बड़ा राज

Love Affairs: बिहार के बांका से बेहद ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी युगल की आधी रात में शादी की करवा दी गई। गांव वालों ने प्रेमी को उसकी प्रेमिका के पकड़ा। फिर क्या था गांव वालों ने उन्हें शादी के बंधन में बाधने की ठान ली। इस दौरान लड़की की मां ने खुद आगे आकर रस्में निभाई। 

गांव के कुछ लोगों ने मंत्र पड़े और आधी रात में मोबाइल की फ्लैस लाइट जलाकर दोनों की शादी करवा दी। यहां तक तो फिर सब ठीक था। शादी के दूसरे दिन जो हुआ उसने सबके होश उड़ा दिए। जानकारी के मुताबिक ये अजीबो गरीब मामला बांका के बिरनौधा गांव का है। मोहनपुर गांव का सन्नी कुमार और बिरनौधा निवासी संगीता कुमारी के बीच प्यार परवान चढ़ा और उनकी शादी करवा दी गई। 

 बताया जा रहा है कि  दो महीने पहले एक शादी समारोह में सन्नी और संगीता  की एक दूसरे से मुलाकात हुई। फिर दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद दोनों ने मिलने का प्लान बनाया। इसके बाद उन दोनों की दूसरी मुलाकात सीमावर्ती बाथ थाना के पीपरा चैती दुर्गा मेले में हुई। दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा और वह एक दूसरे से अब चोरी- छिपे मिलने लगे। इतना होने के बावजूद भी सन्नी ने संगीता को अपनी पहली शादी और बच्चे के बारे में कुछ नहीं बताया। घटना के दिन दोनों ने कैथा गांव में चल रहे यज्ञ और मेला देखने की योजना बनाई। 

मेले में आनंद उठाने के बाद दोनों बिरनौधा, कमड्डी गांव के बीच एक सूने स्थान पर पीपल पेड़ के समीप प्रेमधुन में मगन हो गए। इस दौरान गांव वालों ने उन्हें वहां देख लिया। फिर क्या था गांव वाले उन्हें लड़की के घर बिरनौधा ले आए। काफ देर के ये फैसला हुआ कि दोनों की शादी करवा दी जाए। इसके बाद आधी रात में शादी के लिए सिंदूर सहित अन्य जरूरी सामग्री जुटाया गया। लड़की की मां खुद आगे बढ़कर रस्मों रिवाज निभाने लगी। 

गांव के कुछ जानकार मंत्र पढ़ने लगे। इस बीच अचानक बिजली भी गुल हो गई। ग्रामीणों ने मोबाइल फ्लैश और टॉर्च की रोशनी जलाकर दोनों की शादी कराई गई। लेकिन सुबह होते ही सन्नी की पहली पत्नी को इसका पता लग गया। इसके बाद वह संगीता के घर पहुंच गई। उसने जो बताया उसे सुनकर सबके होश उड़ गए। वहीं सन्नी मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है।