जानिए ऑनलाइन कैसे हटा सकते है राशन कार्ड से अपना नाम, सिर्फ इन आसान स्टेप्स को करना होगा फॉलो

Remove Name From Ration Card: राशन कार्ड का उपयोग बहुत से लोग करते हैं। इसके चलते लोग हर महीने राशन लेते हैं। राशन कार्ड से कई लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। आपके राशन कार्ड में जितने नाम हैं उतने लोगों के लिए आपको अलग-अलग राशन मिलता है।
वैसे तो हम इस पर अपने परिवार के सभी सदस्यों के नाम लिखवाते हैं। हालांकि अगर घर में किसी की मौत हो जाती है तो उसका नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाना चाहिए।
यह काम आप राशन वितरण केंद्र पर जाकर कर सकते हैं और ऑनलाइन भी कर सकते हैं। हम आपको यहां बता रहे हैं कि कैसे आप घर बैठे इस काम को कर सकते हैं।
जानिए राशन कार्ड से किसी का नाम कैसे हटाए:
सबसे पहले आपको राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
आपको जिस राज्य का राशन कार्ड है उसी राज्य की वेबसाइट पर जाना होगा।
सबसे पहले आपको लॉगिन करना है। फिर राशन कार्ड में बदलाव करने का विकल्प चुनें।
यहां आपको उस व्यक्ति का चयन करना होगा जिसका नाम आप राशन कार्ड से हटाना चाहते हैं। फिर उसके लिए दस्तावेज भी अटैच करने होंगे। आप मृत व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र संलग्न कर सकते हैं। ऐसा करने के बाद आपको सबमिट करना होगा और नाम हटा दिया जाएगा।
जानिए ये ऑफ़लाइन तरीका भी :
अगर आप ऑनलाइन नहीं कर पा रहे हैं तो यह काम आप ऑफलाइन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको खाद्य विभाग के कार्यालय जाना होगा। यहां आपको मृत व्यक्ति का डेथ सर्टिफिकेट कॉपी देना होगा। साथ ही राशन कार्ड की कॉपी भी देनी होगी। दस्तावेज जमा करने के बाद नाम हटा दिया जाएगा।