Health News: सुबह की चाय के साथ भूलकर भी न खाएं ब्रेड, जानिए क्या है इसके नुकसान

अकसर आपने देखा होगा ज्यादातर घरों में चाय के साथ लोगों के दिन की शुरूआत होती है। जब लोग सुबह की चाय पीते है तो इसके साथ ब्रेड, नमकीन या बिस्कुट खाना पसंद करते हैं।
 
सुबह की चाय के साथ भूलकर भी न खाएं ब्रेड, जानिए क्या है इसके नुकसान


Health News : अकसर आपने देखा होगा ज्यादातर घरों में चाय के साथ लोगों के दिन की शुरूआत होती है। जब लोग सुबह की चाय पीते है तो इसके साथ ब्रेड, नमकीन या बिस्कुट खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं चाय के साथ ब्रेड खाना आपके लिए कितना खतरनाक हो सकता है। जी हां, सुबह की चाय के साथ ब्रेड खाने से आपको कई स्वाथ्य संबंधी बिमारियां हो सकती है।

1.    पेट में हो सकते हैं छाले: अगर आप भी सुबह चाय का सेवन ब्रेड के साथ करते हैं तो इससे पेट की परत और आंतों में छाले हो सकते हैं क्योंकि चाय का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या होती है। वहीं अगर आप साथ में ब्रेड खाते हैं तो इससे स्थिति और बिगड़ सकती है।

2.    शरीर का अधिक वजन, डायबिटीज, हाई बीपी, सभी हृदय रोगों के जोखिम कारक हैं। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी योगदान देता है। इस तरह यह न सिर्फ हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ाता है, बल्कि लंबे समय में हार्ट फैलियर जैसी समस्याओं का कारण भी बन सकता है।


3.    ब्रेड ज्यादातर मैदा से बनी होती हैं। साथ ही इनमें हानिकारक केमिकल मिलाएं जाते हैं। जिसकी वजह से इसे पचाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। जिससे यह ना सिर्फ पेट संबधी समस्याओं को जन्म देती हैं बल्कि वजन बढ़ाने में भी मददगार साबित होती है। इसलिए अगर आप भी चाय के साथ ब्रेड खाने के शौकीन हैं तो आज ही अपनी इस आदत को बदल दें।