Hair Care Tips: दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलु उपाय

अगर आप भी दो मुंहे बालों से परेशान है तो इसका सैल्यूशन आज हम आपके लिए लेके आए है। दो मुंहे बालों की वजह से बालों की ग्रोथ भी रूक जाती है और बालों में रूखपन भी आ जाता है। 
 
दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलु उपाय


Hair Care Tips: अगर आप भी दो मुंहे बालों से परेशान है तो इसका सैल्यूशन आज हम आपके लिए लेके आए है। दो मुंहे बालों की वजह से बालों की ग्रोथ भी रूक जाती है और बालों में रूखपन भी आ जाता है। ऐसे में महिलाएं बहुत से नुस्खे अपनाती है। 

कई बार बालों की कटिंग भी करती है। इसके बावजूद दो मुंहे बाल आ जाते है। ऐसे में आप कुछ घरेलु उपाय अपना सकते है। इसके साथ ही अपने बालो को साइंनिंग बनाने के लिए आपको अच्छी डाइट भी लेनी होगी। आप अपने खाने में प्रोटीन युक्त चीजे शामिल कर सकते है।

जानें, कैसे पाएं दो मुंहे बालों से छुटकारा

1.    दही-पपीते का पैक – 150 ग्राम पपीता और आधा कप दही का पेस्ट बना कर इसे बालों पर लगाएं। सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। आपको फर्क जल्द ही नजर आने लगेगा।

2.    एग हेयरमास्क- एक बॉउल में एक अंडे का पीला भाग, तीन चम्मच ऑलिव ऑयल और एक चम्मच शहद अच्छी तरह मिला लें। अब इस पैक को बालों में लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद बालों को शैंपू से अच्छी तरह धो लें।

3.    शहद-दही का पैक – एक कप दही में एक चम्मच शहद मिलाकर इस पेस्ट को बालों की जड़ों से लगाते हुए सिरों तक लगाएं और 15-20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। उसके बाद इस पैक को धो लें। ऐसा करने से भी आपको दो मुंहे बालों से छुटकारा मिल सकता है।