Flipkart Payment App: UPI की रेस में FlipKart की एंट्री, लॉन्च किया अपना पेमेंट ऐप, अब यूजर्स को मिलेगी ये सुविधा

भारतीय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने अपनी पेमेंट ऐप की शुरुआत कर दी है। फ्लिपकार्ट ने अपने UPI पेमेंट ऐप का बीटा वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस ऐप को Super.money नाम दिया है। 
 
UPI की रेस में FlipKart की एंट्री, लॉन्च किया अपना पेमेंट ऐप, अब यूजर्स को मिलेगी ये सुविधा 

FlipKart: भारतीय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने अपनी पेमेंट ऐप की शुरुआत कर दी है। फ्लिपकार्ट ने अपने UPI पेमेंट ऐप का बीटा वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस ऐप को Super.money नाम दिया है। 

इस ऐप का इस्तेमाल कर आप UPI के जरिए मोबाइल से ही पेमेंट कर सकते है। इसका बीटा वर्जन अभी गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। साथ ही कंपनी का कहना है कि यूजर्स के फीडबैक के अनुसार इसमें बदलाव भी किए जाएंगे।

कंपनी का कहना है कि Super.Money की मदद से यूजर्स को कैशबैक मिलेगा और ये बेकार रिवॉर्ड नहीं बल्कि अलग कैशबैक ऑफर करने वाली है।

यानी एंड्रॉयड यूजर्स को फिलहाल इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट ग्रुप की फर्म की तरफ से भी इस पर काम किया जा रहा है। इसमें यूजर्स की सिक्योरिटी का भी पूरा ध्यान रखा गया है।