Instagram पर भूलकर भी न करें ये गलती, वरना जाना पड़ सकता है जेल

आजकल ज्यादातर लोग इंस्टाग्राम का यूज करते है। ये एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म है। जिस पर लोग तरह तरह की वीडियो और अपनी फोटोज शेयर करते है।
 
Instagram पर भूलकर भी न करें ये गलती, वरना जाना पड़ सकता है जेल

Instagram: आजकल ज्यादातर लोग इंस्टाग्राम का यूज करते है। ये एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म है। जिस पर लोग तरह तरह की वीडियो और अपनी फोटोज शेयर करते है। लेकिन इस पर कई बार यूजर्स को इंगेज करने के लिए तरह-तरह के चैलेंज दिए जाते हैं। 

ऐसे में आपको सर्तक रहना चाहिए। क्योकि आपको ऐसे किसी भी चैलेंज में शामिल होना महंगा पड़ सकता है।  दरअसल सोशल मीडिया पर रोजाना एक चैलेंज और ट्रेंड्स फॉलो चल निकलते हैं, जिसे बाकी लोग फॉलो करना शुरू कर देते हैं। 

लेकिन ऐसा करना आपको महंगा पड़ सकता है। साथ ही आपको जेल तक जाना पड़ सकता है। ऐसे में आपको किसी भी ट्रेंड्स या चैलेंज में हिस्सा लेते हुए कुछ खास बातों का ख्याल रखना चाहिए।

1.    आंख मूंदकर किसी भी इंस्टाग्राम या सोशल मीडिया का हिस्सा न बन जाए। 
2.    सोशल मीडिया के डेली चैलेंज को फॉलो करते हुए ध्यान देना चाहिए, कि वो किसी नियम का उल्लंघन तो नहीं कर रहे।
3.    न्यूड या फिर किसी की समाज में अश्लीलता फैलाने वाले पोस्ट करने से बचना चाहिए।
4.    बिना किसी की परमिशन के सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं करना चाहिए।
5.    सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वाले पोस्ट करने से बचने चाहिए।
6.    दंगा फैलाने वाले पोस्ट नहीं करना चाहिए।
7.    फेक न्यूज फैलाने वाले फोटो या वीडियो को शेयर नहीं करना चाहिए।