रात में ट्रेन में सफर करते समय न करें ये काम, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान

हर रोज लाखों की संख्या में लोग ट्रेन से सफर करते हैं। इसलिए रेल यात्रियों की सुविधा को और भी बेहतर बनाने के लिए भारतीय रेलवे समय-समय पर कुछ नए और अलग अपडेट लाता रहता है।
 
Indian Railway Night Rules

Indian Railway Night Rules: हर रोज लाखों की संख्या में लोग ट्रेन से सफर करते हैं। इसलिए रेल यात्रियों की सुविधा को और भी बेहतर बनाने के लिए भारतीय रेलवे समय-समय पर कुछ नए और अलग अपडेट लाता रहता है।

एक बार फिर भारतीय रेलवे ने रात्रि यात्रा के लिए कुछ नियमों की घोषणा की है। अगर कोई इन नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

अगर आप भी अक्सर रात में ट्रेन से सफर करते हैं तो आपको भारतीय रेलवे के इन नियमों के बारे में पता होना बहुत ज़रूरी है।

भारतीय रेलवे की नई गाइडलाइन

भारतीय रेलवे की नई गाइडलाइन के मुताबिक अगर कोई यात्री रात 10 बजे के बाद चलती ट्रेन में शोर मचाता, म्यूजिक बजाता, तेज आवाज में बात करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

वहीं रेलवे ने टीटीई, ऑन बोर्डिंग स्टाफ, कैटरिंग स्टाफ व अन्य कर्मचारियों से इसमें सहयोग करने को कहा है। आइए जानते हैं भारतीय रेलवे ने रात में सफर करने वालों के लिए क्या नियम बनाए हैं।

रात में सफर करने के ये हैं नियम

  • कोई भी रात में मोबाइल पर जोर से बात नहीं कर सकता।
  • तेज आवाज में गाने सुनने की मनाही है।
  • ट्रेन की बत्ती छोड़कर रात 10 बजे के बाद किसी और बत्ती को जलाने की अनुमति नहीं है।
  • टीटीई रात 10 बजे के बाद टिकट चेक नहीं कर सकता।
  • समूहों में यात्रा करने वाले यात्री रात 10 बजे के बाद बात नहीं कर सकते।
  • रात 10 बजे के बाद ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्रतिबंधित है।
  • ट्रेन में धूम्रपान, शराब पीना प्रतिबंधित है।
  • लाइटर, माचिस या किसी भी ज्वलनशील पदार्थ की अनुमति नहीं है
  • मिडिल बर्थ के लिए यह नियम

वहीं, 10 बजे के बाद अगर लोअर बर्थ पर कोई यात्री बैठा है तो आप मिडिल बर्थ को हटाकर खोल सकते हैं। इसके लिए मिडिल बर्थ सुबह 10 बजे से सुबह 6 बजे तक खोलने का नियम है। इसके लिए आपको कोई परेशान नहीं कर सकता।