Chandigarh Tourist Places: चंडीगढ़ की इन जगहों पर जरूर जाएं घूमने, पहुंचते ही लगोगे झूमने, दिल्ली से महज इतनी दूरी पर हैं ये टूरिस्ट प्लेस

Chandigarh Tourist Places: क्या आप भी तक चंडीगढ़ में नहीं घूमे हो? यदि नहीं तो अब जल्दी से चंडीगढ़ का ट्रिप बना लें और चंडीगढ़ के टूरिस्ट प्लेसेस पर जरूर घूमने जाये। दिल्ली से चंडीगढ़ की दूरी महज 252 किलोमीटर है।
आप दो या तीन दिन का ट्रिप बनाकर चंडीगढ़ घूम सकते हैं। चंडीगढ़ बेहद सुंदर शहर है। आप यहां पंजाबी खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। आइये जानते हैं कि चंडीगढ़ में आप कहां-कहां घूम सकते हैं।
सुखना लेक
चंडीगढ़ के दर्शनीय स्थल में सबसे मशहूर टूरिस्ट प्लेस सुखना झील है। आप यहां सैर कर सकते हैं। यह झील बेहद खूबसूरत है। आप यहां बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। यह जलाशय शिवालिक पहाड़ियों में बना है। झील 3 किलोमीटर वर्ग में फैली हुई है।
रॉक गार्डन
यह चंडीगढ़ का पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट है। यह गार्डन 40 एकड़ में फैला हुआ है। इसका निर्माण 1957 में किया गया था। यह गार्डन वेस्ट मैटीरियल से तैयार हुआ है। इस गार्डन को नेकचंद ने तैयार किया था।
इस गार्डन को तैयार करने में 18 साल का वक्त लगा था। इस गार्डन का उद्घाटन 1976 में हुआ था। यहां टूरिस्ट आराम से घूम सकते हैं और मूर्तियों, मंदिरों और महलों को देख सकते हैं।
रोज गार्डन
टूरिस्ट चंडीगढ़ में रोज गार्डन की सैर कर सकते हैं। यह गार्डन चंडीगढ़ के सेक्टर 18 है। रोज गार्डन सैलानियों के बीच काफी पॉपुलर है। आप यहां कई किस्म के फूलों को देख सकते हैं और औषधीय झाड़ियों का भी दीदार कर सकते हैं। यह गार्डन आपको मंत्रमुग्ध कर देगा. रोज गार्डन करीब 30 एकड़ एरिया में फैला है। इसका निर्माण 1967 में हुआ था।
अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय
टूरिस्ट चंडीगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय घूम सकते हैं। इस जगह पर 25 से ज्यादा देशों की गुड़िया और कठपुतलियों की प्रदर्शनी लगी रहती है। इस संग्रहालय का निर्माण 1985 में हुआ था। आप इस म्यूजिम को देख सकते हैं। यहां टाॅय ट्रेन भी है।
छतबीर चिड़ियाघर
ये शहर का एक सुंदर चिड़ियाघर है। यहां आप विभिन्न प्रकार के जंगली जानवरों को देख सकते हैं। यहां अक्सर लोग पिकनिक के लिए भी आते हैं। चिड़ियाघर में स्तनपाई, पक्षी और सरीसृप की 80 से ज्यादा प्रजातिंया हैं। इसके अलावा यहां की लॉयन सफारी, ड्राइव-इन डियर सफारी और पानी की झील इस जगह को और भी खूबसूरत बनाती है।
फन सिटी वॉटरपार्क
अगर आप चंडीगढ़ में हैं, तो आप उत्तर भारत के सबसे बड़े वॉटर पार्कों में से एक को देखने का अवसर नहीं गंवा सकते हैं। फन सिटी वॉटरपार्क चंडीगढ़ के सबसे लोकप्रिय आकर्षणों में से एक है। इसमें कई वॉटर स्लाइड और राइड्स हैं। बड़े एक्टिविटी पूल, वेव पूल, स्प्लैश पूल और विभिन्न लैंडिंग पूल उन पूलों में से हैं जिन्हें आप पसंद करेंगे।