Chanakya Niti: पिछले जन्म के ये कर्म बनाते हैं व्यक्ति के वर्तमान जीवन को सफल, इस वजह नहीं मिल पाती सफलता

Chanakya Niti: हर इंसान अपना जीवन खुशहाल और सफल जीना चाहता है। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई ऐसी बाते बताई है। जिनको अपने जीवन में अपनाया जाए तो हर व्यक्ति अपना जीवन खुशहाल जी सकता है।
चाणक्य नीति में जीवन को खुशहाल और सफल बनाने के कई बेहतरीन उपाय बताए गए हैं। हर इंसान अपने जीवन में सफलता पाने के लिए खूब मेहनत करता है। लेकिन कड़ी मेहनत के बाद कुछ लोगों को को सफलता मिलती है और कुछ को नहीं।
ये तीन सुख जीवन को बनाते हैं सफल
चाणक्य नीति के अनुसार कुछ लोगों को जीवन में सफलता तो मिल मिल जाती है, लेकिन इसके बावजूद भी खुशहाली जीवन नहीं मिल पाता। जिसके बाद असफल लोग खुद को कोसते है कि हमसे चूक कहां हो गई।
इस वजह उनके जीवन में खुशी नहीं आ पाती है। आचार्य चाणक्य ने इन गलतियों के बारे में विस्तार से बताते हुए कुछ ऐसी चीजों का ज्रिक किया है, जो इंसान के पिछले जन्म से जुड़ी होती हैं।
नीति शास्त्र के अनुसार हर इंसान को उसके पिछले जन्म के कर्म के आधार पर ही वर्तमान जीवन में 3 ऐसे सुख मिलते है, जो जीवन को पूरी तरह से सफल बना देते हैं। आइए उन तीन सुखों के बारे में जानते है।
स्वास्थ्य शरीर
सुखी जीवन जीने के लिए हमारा शरीर स्वास्थ्य होना बेहत जरूरी है। अगर मनुष्य का शरीर स्वास्थ्य नहीं होगा तो उसका जीवन दुखों से भरा रहेगा। आचार्य चाणक्य ने कहा हैं कि जीवन में सुख भी बहुत भाग्यशाली लोगों को मिलता है।
ज्यादातर लोगों का जीवन कई तरह की गंभीर बीमारियों में ही कट जाता है। आचार्य कहते है कि सही पाचन शक्ति ऐसे लोगों को ही मिलता है, जिन्होंने अपने पिछले जन्म में दूसरों को भर पेट खाना खिलाया हो। ऐसे लोगों का पाचन सही रहता है। जिस वजह उनको कई गंभीर बीमारियां छू नहीं पाती और उनसे दूर रहती हैं। ऐसा लोग जीवन में लंबे समय तक स्वस्थ जीवन जीते हैं।
कर्मो का फल
चाणक्य के अनुसार जीवन में अच्छा पति या पत्नी पाना हर व्यक्ति के नसीब में नहीं होता। बता दें कि इंसान को जीवन में यह सुख पिछले जन्म में किए गए अच्छे कर्मों के आधार पर ही मिलता है। अगर आपने अपने पिछले जन्म में अच्छे कर्म किए हैं तो आपको इस जीवन अच्छा जीवन साथी जरूर मिलेगा।
पिछले जन्म में दान
चाणक्य शास्त्र के मुताबिक मनुष्य को अपना जीवन सुरक्षित और सुखमय बनाने के लिए धन बहुत जरूरी होता है। जीवन में धन तो सभी के पास होता है, लेकिन उसका सही तरीके से उपयोग करने या संचय करने की क्षमता हर किसी में नहीं होता है।
जिस वजह उनका आने वाला धन खत्म हो जाता है। आचार्य ने कहा है कि पिछले जन्म में दान करने वाले इंसान के पास जीवन में धन की कमी नहीं होती है।