Chanakya Niti: शादीशुदा मर्द किसी को भी न बताएं अपने ये 3 राज, वरना जीवन पर लग जाएगा ग्रहण

शादी के बाद एक लड़की और लड़के के जीवन में बहुत से बदलाव आते है। ऐसे में एक दूसरे की पसंद नापसंद का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। क्योकि इसकी वजह से आपका रिश्ता मजबूत बना रहता है। 

 
Chanakya Niti: शादीशुदा मर्द किसी को भी न बताएं अपने ये 3 राज, वरना जीवन पर लग जाएगा ग्रहण

Chanakya Niti:  शादी के बाद एक लड़की और लड़के के जीवन में बहुत से बदलाव आते है। ऐसे में एक दूसरे की पसंद नापसंद का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। क्योकि इसकी वजह से आपका रिश्ता मजबूत बना रहता है। मगर बहुत से लोगों में अपनी पर्सनल बाते दूसरों को बताने की आदत होती है। महिलाओं में ही नहीं बल्कि पुरूषो में भी ये आदतें होती है। 

लेकिन शादीशुदा मर्दों को कभी भी अपने ये 3 सीक्रेट किसी को नहीं बताने चाहिए, क्योंकि आपकी एक गलती आपके जीवन पर ग्रहण लगा सकती है। आर्चाय चाणक्य को भारत का सबसे विद्वान अर्थशास्त्री माना जाता है। उनके द्वारा लिखित चाणक्य नीति आज के युग में भी लोगों का मार्गदर्शन कर रही है। चाणक्य नीति के अनुसार, एक शादीशुदा मर्द को अपने जीवन के 3 राज कभी किसी को नहीं बताने चाहिए। ये नियम अपनाने वाले लोगों का जीवन हमेशा खुशहाल रहता है। 
 

पहला राज

चाणक्य नीति के अनुसार, एक विवाहित पुरुष को किसी भी हाल में अपनी पत्नी की शिकायत किसी तीसरे व्यक्ति से नहीं करनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपकी पत्नी और आप खुद दूसरों के बीच हंसी का पात्र बन सकते है। पत्नी से संबंधित किसी बात का जिक्र दूसरों के सामने न करें। 

दूसरा राज

अपने घरेलू दुख तकलीफों को कभी भी बाहरी लोगों के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। कुछ लोगों जरा सी मुश्किल में भी अपना दुख दूसरों को सुनाने लग जाते है। अपने दुखों को दूसरों के सामने जाहिर कर स्वंय को बेबस और लाचार साबित न करें। ऐसे लोग वक्त बेवक्त आपकी इसी कमजोरी का फायदा उठा सकते है।

तीसरा राज

मर्दों को किसी मूर्ख व्यक्ति द्वारा किए गए अपमान की बात कभी दूसरे इंसान से साझा नहीं करनी चाहिए। इससे आपके मान- सम्मान को ज्यादा चोट पहुंचती है। चाणक्य नीति के अनुसार इस प्रकार की घटना होने पर उसे भूल जाना ही एकमात्र समझदारी का काम है। अन्यथा इसके परिणाम बुरे हो सकते है।