Chanakya Niti: ऐसी औरतों से हमेशा रहें दूर, वरना जीवन बन जाएगा नर्क

 
Chanakya Niti: ऐसी औरतों से हमेशा रहें दूर, वरना जीवन बन जाएगा नर्क
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य एक महान राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री थे। आचार्य चाणक्य को कौटिल्य के नाम से भी जाना जाता है। चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जीवन के कई पहलुओं का जिक्र किया है। चाणक्य नीति में महिलाओं से जुड़ी कुछ जरुरी बाते कहीं गई है।

आचार्य चाणक्य ने बताया ऐसी औरत से रहे सावधान

चुगली करने वालीं औरतें
आचार्य चाणक्य ने बताया कि जो महिलाएं चुगली करतीं हैं वो न सिर्फ अपने परिवार की खुशियों तो तबाह कर देतीं हैं बल्कि दूसरे लोगों और उनके परिवारों की खुशियां भी छीन लेतीं हैं। इससे परिवारों में गलतफहमियां आ सकतीं हैं और लोगों के बीच मनमुटाव भी पैदा हो जाते हैं। 

किसी तरह की कोई बात सुनने के बाद ऐसी औरते तुरंत किसी को बताने लग जातीं हैं। जिसका परिणाम काफी भयावह हो सकता है। आचार्य चाणक्य ने इस तरह की महिलाओं से सावधान रहने को कहा है।

अत्यधिक क्रोध करने वाली महिलाएं
आचार्य चाणक्य के अनुसार एक महिला अगर ज़्यादातर क्रोध में रहती हो तो उसके परिवार में भी हमेशा झगड़े का माहौल बना रहता है। लेकिन याद रखें क्रोध करना न सिर्फ महिलाओं को बल्कि पुरुषों के लिए भी बुरा माना गया है। खुद पर संयम रखकर आप अपने क्रोध पर काफी हद तक काबू पा सकते हैं।

झूठ बोलने वाली महिलाएं
जिन महिलाओं को बात बात पर झूठ बोलने की आदत है तो चाणक्य के अनुसार ऐसी महिलाओं से आपको दूर रहना चाहिए। वैसे हम सभी कभी न कभी झूठ बोलते हैं लेकिन अगर ये आदत बन जाये और ज़्यादातर वो झूठ ही बोलेन तो ये अपने परिवार के साथ साथ दूसरे लोगों के लिए भी काफी खतरनाक हो जातीं हैं। 

सच जब सामने आता है तो ऐसी महिलाएं बौखला जातीं हैं और वो अच्छे खासे परिवार को बर्बाद कर देतीं हैं। अगर कोई पुरुष भी झूठ बोलता है तो उससे भी दूर रहना ज़रूरी है क्योंकि झूठ बोलने वाला व्यक्ति कभी सही नहीं हो सकता।