हरियाणा में सुहागरात पर इंतजार करती रही दुल्हन, नहीं आया दूल्हा, सुबह दरवाजा खोला तो उड़ गए होश

 
हरियाणा में सुहागरात पर इंतजार करती रही दुल्हन, नहीं आया दूल्हा, सुबह दरवाजा खोला तो उड़ गए होश 


हरियाणा के पानीपत में सुहाग की सेज पर दुल्हन अपने दूल्हे का इंतजार करती रही। लेकिन दूल्हा रातभर घर नहीं लौटा। सुबह दुल्हन ने पूरी बात अपने ससुराल वालों को बताई। इसके बाद सभी तलाश में जुट गए। जब खेतों में जाकर देखा तो सबके होश उड़ गए। 

युवक को फंदे पर लटका देख इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई पूरी की और शव को फंदे से उतारा। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल भिजवाया गया है। यहां उसका पंचनामा भरवाकर शवगृह में रखवा दिया है।

कुछ देर में आने की कह निकला था घर से
प्रभजीत सिंह ने बताया कि वह गांव खोतपुरा का रहने वाला है। उसके भाई हरदीप (21) की 16 जून को शादी हुई थी। 17 जून को उसकी सुहागरात थी। शाम को सारे लोग जाकर अपने-अपने कमरों में सो गए। शादी के काम की थकान थी, इसलिए किसी को कोई होश ही नहीं था।

आज यानी मंगलवार सुबह हरदीप की पत्नी ने बताया कि हरदीप कमरे में नहीं है। विवाहिता ने बताया कि रात को करीब साढ़े 12 बजे उसके पास किसी का फोन आया था। फोन पर थोड़ी देर बात हुई। इसके बाद बाद वह वह कुछ देर में आने की बात कहता हुआ कमरे से निकल गया।

हरदीप की पत्नी ने कहा कि वह उसका इंतजार ही करती रही, लेकिन वह सुबह तक भी नहीं लौटा। इस पर हरदीप के परिजनों का आरोप है कि फोन करने वालों ने ही हरदीप की हत्या की और उसे फंदे पर लटका दिया।


Haryana, Panipat, Village Khotpura, Prabhjit, Hardeep, Chandoli, हरियाणा, पानीपत, सुहागरात, दूल्हे की मौत, दुल्हन, चौपाल टीवी