Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के बीच फंसे निहुआ, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

 
Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के बीच फंसे निहुआ, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने हर छोटी-बड़ी पार्टी की शान है। इन दिनों भोजपुरी सुपस्टार दिनेश लाल यादव और काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे का गाना वायरल हो रहा है। इस गाने में दोनों एक दूसरे की सौतन बनी हुई है। इस वीडियो के देखकर आपके चेहर पर भी हंसी आ जाएगी।

फिल्म 'मेरे हसबैंड की शादी' का गाना Sautiniya तेजी से यूट्यूब पर देखा जा रहा है। इसे आए अभी 5 महीना ही हुआ है लेकिन इतने में 11 मिलियन लोगों ने देख लिया है। इस गाने को प्रियंका सिंह, अलका झा और ओम झा ने गाया है। वहीं इसके बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। म्यूजिक ओम झा ने दिया है। 2023 में रिलीजु हुई इस मूवी का ये सॉन्ग बेहद मजेदार है।

इसमें काजल और आम्रपाली दुबे सौतन बनी हैं और आपस में झगड़ रही हैं। एक ही छत के नीचे रहने के कारण आए दिन कलेश हो रहे हैं जिससे निरहुआ बहुत परेशान हो गए हैं। उन्हें अपनी मां की याद आने लगी है। लेकिन माई कुछ नहीं करतीं। 

वह इन पचड़ों से खुद को दूर रखती हैं। निरहआ न खा पा रहे हैं और न ही सो पा रहे हैं। आम्रपाली दुबे के बावजूद उन्होंने काजल राघवानी से दूसरी शादी की और अब लगता है पछता रहे हैं। इस मजेदार गाने को लोग भी चटकारे के साथ देख रहे हैं।