Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह का गाना इंटरनेट पर मचा रहा धूम, वीडियो देख फैंस बोले- गर्दा उड़ा दिया

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी खूबसूरती और गायिकी से करोड़ों दिलों को जीत लिया है।

 
Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह का गाना इंटरनेट पर मचा रहा धूम, वीडियो देख फैंस बोले- गर्दा उड़ा दिया

Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपनी खूबसूरती और गायिकी से करोड़ों दिलों को जीत लिया है। अक्षरा सिंह का नया गाना 'अदा कातिलाना'सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा  है। इस गाने को कुछ ही घंटों में 40 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

इस गाने के टाइटल के अनुरूप ही अक्षरा सिंह म्‍यूजिक वीडियो में कातिलाना अदाओं से फैंस को घायल करती नजर आ रही हैं। अक्षरा के इस नए गाने को सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स को अपने इशारों पर नचाने वाले मुद्दसर खान ने कोरियोग्राफ किया है। इस गाने को जहां अक्षरा सिंह ने अकेले ही गाया है, वहीं इसके बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं, जबकि म्‍यूजिक तैयार किया है विशाल सिंह ने।

अपने नए गाने 'अदा कातिलाना' के बारे में बात करते हुए अक्षरा सिंह कहती हैं, 'यह गाना लोगों को झूमने पर मजबूर कर देगा। गाना मदमस्त कर देने वाला है। इसकी मेकिंग में हमने खूब एन्जॉय किया। उम्मीद है भोजपुरी के दर्शकों को भी यह गाना खूब पसंद आएगा।'

अक्षरा सिंह आगे कहती हैं, 'इस गाने में ना तो अश्लीलता है और ना फूहड़पन। यह गाना बड़े स्केल पर बनाया गया है और मुद्दसर खान के साथ काम करना हर बार मेरे लिए अलग एहसास सा होता है। मैं दर्शकों और फैंस से यही अपील करूंगी कि इस गाने को भी वह अपना आशीर्वाद दें।'

टी-सीरीज हमार भोजपुरी के प्रोजेक्ट मैनेजर सोनू श्रीवास्तव गाने को लेकर कहते हैं, 'अक्षरा सिंह, मुद्दसर खान और टी-सीरीज की तिकड़ी एक बार फिर से भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में बवाल मचाने वाला गाना 'अदा कातिलाना' लेकर आई है। हम भोजपुरी के दर्शकों से आग्रह करेंगे कि आप इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें।'