Bhojpuri Romantic Song: बारिश में रवि किशन ने अंजना सिंह संग किया जबरदस्त रोमांस, बोल्ड सीन देख फैंस हुए पानी- पानी

भोजपुरी सिनेमा की क्वीन अंजना सिंह पर फिल्‍माया गया एक रोमांटिक गाना इन दिनों यूट्यूब पर छाया हुआ है।  इस गाने में अंजना सिंह की कातिल अदाएं फैंस को मदहोश कर रही है। 
 
VIRAL VIDEO


Bhojpuri Romantic Song: भोजपुरी सिनेमा की क्वीन अंजना सिंह पर फिल्‍माया गया एक रोमांटिक गाना इन दिनों यूट्यूब पर छाया हुआ है।  इस गाने में अंजना सिंह की कातिल अदाएं फैंस को मदहोश कर रही है। 


ये गाना साल 2018 में रिलीज फिल्‍म 'शहंशाह'  को 'सईया देखी ना ऐसे नजर से' है।  इसमें रवि किशन और अंजना सिंह का आधी रात वाला रोमांस देख फैंस के भी पसीने छुट गए। इस गाने को अब तक 21 म‍िल‍ियन बार देखा जा चुका है।


इस गाने की शुरुआत सफेद साड़ी में बैकलेस ब्‍लाउज पहनी अंजना सिंह से होती है। तेज बारिश हो रही है और ऐसे में सईया जी यानी रवि किशन के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ती हैं। इसके बाद दोनों बारिश में भीगते हुए एक-दूसरे को प्‍यार करते हैं। 


इस प्यार भरे गाने को आलोक कुमार के साथ कल्‍पना ने अपनी दिलकश आवाज में गाया है। गीत के बोल एस. कुमार ने लिखे हैं और उन्‍होंने ही इस गाने का संगीत भी तैयार किया है। आनंद डी घटराज के डायरेक्‍शन में बनी 'शहंशाह' भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट फिल्‍मों में से एक है।