Bhojpuri Dance: निरहुआ ने आम्रपाली दुबे के साथ किया जबरदस्त रोमांस, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

 भोजपुरी गानों में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की जोड़ी सुपरहिट होती है। पर्दे पर दोनों की एक्टिंग को दर्शक खूब पसंद करते है। 
 
Bhojpuri Dance: निरहुआ ने आम्रपाली दुबे के साथ किया जबरदस्त रोमांस, बार-बार देखा जा रहा वीडियो

Bhojpuri Dance: भोजपुरी गानों में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की जोड़ी सुपरहिट होती है। पर्दे पर दोनों की एक्टिंग को दर्शक खूब पसंद करते है। यहीं वजह है कि लोग उनके डांस वीडियों को देखे बिना नहीं रह पाते। इसी बीच आम्रपाली दुबे और निरहुआ का एक डांस वीडियों इन दिनों खूब धमाल मचा रहा है।

यह गाना पूरी तरह से आइटम डांस नंबर है। इसमें स्‍टेज सजा है। दिनेश लाल यादव निरहुआ एकदम अंग्रेजी स्‍टाइल में सूट-बूट और हैट लगाकर डांस कर रहे हैं। अंग्रेजी में रैप भी चल रहा है। निरहुआ का डांस का स्‍टाइल भी एकदम अंग्रेजी वाला है। इसी बीच चमचमाती साड़ी में खूबसूरत सी आम्रपाली दुबे आती हैं और अपने ऑनस्‍क्रीन ‘पतिदेव जी’ के बारे में बताने लगती हैं। वह गीत में कभी उन्‍हें ताना देती हैं, तो कभी तारीफ करती हैं। गीत के बोल आजाद सिंह ने ली लिखे हैं। 


बता दें कि याशी फिल्‍म्‍स भोजपुरी के चैनल 'याशी फिल्‍म्‍स भोजपुरी' पर इस गाने का फुल वीडियो साल 2020 में रिलीज किया गया था। यह वीडियो इतना जबरदस्त है कि अब तक इसकों 50 मिलियन से अध‍िक बार देखा जा चुका है। वहीं इसकी एक और खास बात यह है कि यह ल‍िरिकल वीडियो है। यानी गीत के साथ-साथ नीचे गाने के बोल भी लिखे आते हैं।


Bhojpuri Hit song, Bhojpuri cinema, Amarpali Dube, Dance video, chopal tv news, Bhojpuri Dance video, भोजपूरी सिनेमा, भोजपूरी डांस, चौपाल टीवी