Best bra for heavy breast: हैवी ब्रेस्ट के लिए ब्रा चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी परेशानी

अकसर महिलाएं अपने लुक को लेकर काफी सजग रहती है। ऐसे में कपड़ो के साथ – साथ महिलाएं अपने लिए बेहतर अंडरगार्मेन्टस खरीदती है। 
 
 हैवी ब्रेस्ट के लिए ब्रा चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी परेशानी


Best bra for heavy breast: अकसर महिलाएं अपने लुक को लेकर काफी सजग रहती है। ऐसे में कपड़ो के साथ – साथ महिलाएं अपने लिए बेहतर अंडरगार्मेन्टस खरीदती है। लेकिन हैवी ब्रेस्ट साइज वाली महिलाओं के साथ हमेशा एक दिक्कत होती है कि वह अपने लिए सही ब्रा कैसे चुने? 
 
क्योंकि कई महिलाएं अपने बढ़े हुए ब्रेस्ट साइज को छोटा दिखाने के लिए छोटी साइज वाली ब्रा पहनना पसंद करती है। लेकिन इससे उनका शरीर आकर्षक लगने की बजाय खराब नजर आ सकता है। इसलिए आपको हैवी ब्रेस्ट साइज के लिए सही ब्रा चुनते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए ताकि किसी तरह की कोई परेशानी न हो।
 
1.    सही साइज की ब्रा चुनें: सबसे पहले आपको छोटी साइज की ब्रा पर ध्यान देने के बजाय सही साइज और कंफर्टेबल कप पर ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही आपको बैंड और स्ट्रैप पर भी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि अंडरवायर ब्रा से आपकी स्किन में चोट आ सकती है या निशान आ जाते है। इसलिए पहले कप साइज और फिर आपको ब्रा स्टैप पर भी ध्यान देना चाहिए ताकि आपके लिए ये कंफर्टेबल रहे। 


2.    पैडेड ब्रा: कई बार हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाएं ये सोचती हैं कि पैडेड ब्रा पहनने से उनके ब्रेस्ट का साइज और बड़ा लग सकता है। इससे उनका लुक खराब हो सकता है। इसलिए वे पैडेड ब्रा के इस्तेमाल से बचती है, लेकिन इसके उल्ट अगर आपके ब्रेस्ट साइज बड़ा है, तो पैडेड ब्रा इसे परफेक्ट लुक दे सकता है। 


3.    लेसी ब्रा अवॉयड करें: लेसी ब्रा दिखने में तो बहुत अच्छे लगते हैं लेकिन वे हैवी ब्रेस्ट को सही तरह से सपोर्ट नहीं कर पाते। पहनने के बाद लेस के मुड़ने की संभावना रहती है और आपको इससे अनकंफर्टेबल भी महसूस हो सकता है। 


4.     ब्रा बैंड : हैवी बेस्ट होने के कारण आपको मजबूत और टिकाऊ ब्रा बैंड पर भी ध्यान देना चाहिए क्योंकि आपके ब्रेस्ट का पूरी भार ब्रा बैंड पर ही जाता है। इसलिए ब्रा बैंड टाइट न होकर कंफर्टेबल होनी चाहिए। साथ ही हुक वाली ब्रा आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है क्योंकि इससे ब्रा टाइट होने पर आपके पास इसे लूज करने का ऑप्शन रहता है।