Anjali Arora MMS: एमएमएस कांड वाली अंजली अरोड़ा, जानें कच्चा बदाम गर्ल के बारे में सबकुछ

 
Anjali Arora MMS: एमएमएस कांड वाली अंजली अरोड़ा, जानें कच्चा बदाम गर्ल के बारे में सबकुछ

Anjali Arora MMS:  अंजलि अरोड़ा एक भारतीय मॉडल, टिकटॉक स्टार, सोशल मीडिय इन्फलुएंसर और अभिनेत्री हैं। वह अपने लिप-सिंक वीडियो के कारण सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुकी हैं। इसके अलावा वह अपने अकाउंट पर डांसिंग और कॉमेडी के वीडियो भी पोस्ट करती रहती है। उनका जन्म 3 नवंबर 1999 को पंजाब में हुआ था। उनके टिकटॉक अकाउंट पर 3.5 मिलियन फॉलोअर्स थे। वहीं इंस्टाग्राम पर उनके 11 मिलियन के करीब फॉलोअर हैं। टिकटॉक बैन होने के बाद अंजलि ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया, जहां उनके करीब डेढ़ लाख सब्सक्राइबर्स हैं।


अंजलि अरोड़ा दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहती हैं। वह एक सिख परिवार से आती हैं। उनके पिता का नाम अश्वनी अरोड़ा और माता का नाम बबीता अरोड़ा है। अंजलि का एक भाई भी है अभिषेक अरोड़ा जो कि पेशे से बिजनेसमैन हैं। अंजली ने अपने स्कूल की पढ़ाई गुरु हरीकिशन पब्लिक स्कूल से पूरी की है और अपनी कॉलेज की पढ़ाई अंजली ने देशबंधु कॉलेज से की हैं। अंजली 'सुपने' , फ़ोटोआ, 'टेम्पररी प्यार', 'एन्टीडोट', 'हमदम', 'करोना', 'ओ हमनशीं' जैसे और भी कई सॉन्ग विडिओज में काम किया है।