Ajab Gajab: बेडरूम में जाते ही गायब हो जाती थी दुल्हन, एक रात की दुल्हन ने पुलिस के उड़ाए होश

यूपी के मुजफ्फरनगर से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पुलिस वालों के भी होश उड़ा दिए। यहां एक युवती एक रात के लिए दुल्हन बनती थी। 
 
Ajab Gajab: बेडरूम में जाते ही गायब हो जाती थी दुल्हन, एक रात की दुल्हन ने पुलिस के उड़ाए होश

Ajab Gajab: यूपी के मुजफ्फरनगर से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पुलिस वालों के भी होश उड़ा दिए। यहां एक युवती एक रात के लिए दुल्हन बनती थी। ढ़ोग की शादी रचाकर लड़के के साथ उसके घर जाती और फिर बेडरूम में जाते ही वहां से गायब हो जाती थी। इस मामले में पुलिस ने अब कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

मामला यूपी के  मुजफ्फरनगर का है। यहां एक युवती शादी का ढोंग रचाकर युवक से शादी करती और रात में ही उसे नशा देकर वहां से पैसे और गहने लेकर फरार हो जाती थी। इस मामले में तितावी थाना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन समेत सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जो अविवाहित युवकों को अपने जाल में फंसा कर शादी कराते हैं।

पुलिस के मुताबिक इस गिरोह में शामिल महिलाएं बिचौलिया की भूमिका निभाती हैं। गिरोह के अधिकांश सदस्य उधम सिंह नगर उत्तराखंड के रहने वाले हैं, जबकि मध्यस्थता करने वाली महिला तितावी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। यह गिरोह अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।