Ajab Gajab: 16 नाती-पोते वाले 70 साल के बुजुर्ग ने रचाई शादी, फिर सुहागरात के बाद दुल्हन ने कर दिया कांड

 
Ajab Gajab: 16 नाती-पोते वाले 70 साल के बुजुर्ग ने रचाई शादी,  फिर सुहागरात के बाद दुल्हन ने कर दिया कांड

Ajab Gajab: यूपी के अमरोहा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। यहां 16 नाती- पोतों वाले शख्स को 70 साल की उम्र में शादी की हसरत जागी। बुजुर्ग ने शादी करने का मन बना लिया। 50 साल की महिला ने बुजुर्ग ने कोर्ट मैरिज की। मगर शादी के बाद जो हुआ वो सोच से परे था। शादी के बाद नई नवेली दुल्हनियां व्यक्ति की उम्र भर की जमा पूंजी लेकर फरार हो गई। अब शख्स ने अमरोहा के सीओ दफ्तर में शिकायत करते हुए पत्नी का पता लगाने की गुहार लगाई है।


जानकारी के मुताबिक अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र के गांव गंगवार निवासी 70 वर्षीय सुबराती की पत्नी की कई साल पहले ही मौत हो गई थी। बीवी की मौत के बाद करीब तीन साल पहले सुबराती के दिल में शादी करने की हसरत जाग गई। इस दौरान नजदीकी गांव के रहने वाले एक युवक ने उन्हें सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक 50 वर्षीय विधवा महिला के बारे में बताया। महिला के तीन बच्चे थे। जिसके बाद वह उससे शादी के लिए तैयार हो गए। 


युवक ने सुबराती की मुलाकात उस महिला से करवाई। जिसके बाद 2 साल पहले महिला ने सुबराती से कोर्ट मैरिज कर ली। सुबराती का कहना है कि महिला ने ताउम्र साथ रहने का कहकर उससे करीब पांच लाख रूपये ले लिए। दूसरी पत्नी से इस कदर लगाव हुआ की पहली पत्नी के सारे जेवर गहने भी उसके हवाले कर दिए। अब दूसरी पत्नी उन्हें चूना लगाकर फरार हो गई है। जिसके बाद अब उन्होनें अब सीओ दफ्तर में शिकायत करते हुए पत्नी का पता लगाने की गुहार लगाई है।